{"_id":"5759c50b4f1c1b17489c595a","slug":"deputy-chief-minister-sukhbir-singh-badal-statement-on-udta-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उड़ता पंजाब' के बहाने बादल ने विपक्षियों पर जमकर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उड़ता पंजाब' के बहाने बादल ने विपक्षियों पर जमकर निकाली भड़ास
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फिल्म उड़ता पंजाब के रिलीज को लेकर सरकारी प्रतिबंध की खबरें उड़ाने से बाज आएं। फिल्म में पंजाबियों को कंजर और यहां की जमीन को बंजर बताया गया है।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि हमारे लिए यह फिल्म ऐसी बेशुमार फिल्मों में एक है, जिसका निर्माण देश में महज व्यापार पक्ष को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसे रिलीज करना या न करना फिल्म के निर्माताओं और सेंसर बोर्ड के बीच का मसला है। सरकार का इससे कोई संबंध नहीं है। यह देखना सेंसर बोर्ड का कार्य है कि फिल्म अभिव्यक्ति की आजादी के उसूलों पर खरी उतरती है या नहीं। इससे किसी राज्य, भाईचारे, संप्रदाय या किसी अन्य के खिलाफ जानबूझ कर घटिया प्रचार तो नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, इसीलिए वह फिल्म पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसी किसी भी कोशिश के पक्ष में हैं, जिससे पंजाब सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध चलाई जा रही देश की जंग को सामाजिक या मनोवैज्ञानिक समर्थन मिला हो। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि फिल्म में पंजाब को नशे की धरती के तौर पर गलत धारणा पेश की जा रही। यह धारणा कुछ मौकापरस्त गैर पंजाबी लोगों, सियासी दलों और नेताओं की ओर से फैलाई जा रही है, जिससे बहादुर पंजाबियों की छवि को ठेस लग सकती है।
विज्ञापन