{"_id":"79b9782abab6958ba5a7ac76727e0c43","slug":"depty-sm-sukhbir-badal-statement-on-abohar-kand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर कांड पर पहली बार बोले डिप्टी CM, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर कांड पर पहली बार बोले डिप्टी CM, कही बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित अबोहर कांड को लेकर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पहली बार बोले और उन्होंने बड़ी बात कह दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भीम हत्याकांड के आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और उन्हें कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाई जाएगी। इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, भीम टांक का परिवार बुधवार को संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिलेगा। जलालाबाद के गांव कमालवाला में संगत दर्शन के दौरान यह मुलाकात होगी।
विज्ञापन
भीम टांक कत्ल कांड संघर्ष कमेटी के कनवीनर गोपीचंद सादड़ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ ने खुद उनसे फोन पर संपर्क किया और बुधवार दोपहर डेढ़ बजे गांव कमालवाला में उपमुख्यमंत्री से मीटिंग करवाने का समय तय किया।
विज्ञापन
सांदड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री से मिलने वालों में कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा भीम के परिजन भी शामिल होंगे और बादल से पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सांदड़ ने यह भी बताया कि बुधवार से सफाई कर्मी काम पर लौट आएंगे।
नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी के साथ हुई मीटिंग में शहर की दयनीय सफाई व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला किया गया है। सांदड़ ने कहा कि हमें कानून पर पूरा विश्वास है और कानून जो फैसला करेगा वह सभी को मंजूर होगा।