फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   depty cm sukhbir badal, sukhbir badal police station raid, depty cm raid, punjab

थानों में डिप्टी CM पहुंचे अचानक, पुलिस वालों के हाथ-पैर फूले

Fri, 06 May 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
depty cm sukhbir badal, sukhbir badal police station raid, depty cm raid, punjab
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का पुलिस थानों में छापा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने वीरवार देर रात एक के बाद एक पुलिस थानों का औचक दौरा किया। उन्हें देख कर थानों में मौजूद स्टाफ हक्का-बक्का रह गया। बड़ी मुश्किल से उन्होंने खुद को संभाला और डिप्टी सीएम केसवालों का जवाब दिया। डिप्टी सीएम ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा केसाथ देर रात तीन जिलों के पुलिस थानों का दौरा किया, गश्त और नाकों का जायजा लिया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केमीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्शन रात 11 बजे शुरू हुआ और देर रात दो बजे तक चला। सुखबीर ने मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया। उनका मकसद यह देखना था कि रात समय पुलिस पेट्रोलिंग की स्थिति क्या है, पुलिस पार्टियां कितना मुस्तैद रहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने देर रात मोहाली के कुछ व्यस्त बाजारों का भी जायजा लिया। जंगवीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम के अचानक निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद थे। सुखबीर ने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों व मुलाजिमों को निर्देश दिए कि वे समय केपाबंद रहें। वरना उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही डीजीपी अरोड़ा को निर्देश दिए कि रात के समय स्पेशल पुलिस पेट्रोलिंग शुरू की जाए। लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने को महत्वपूर्ण स्थानों पर स्पेशल नाके लगाए जाएं। पुलिस स्टेशनों में मुलाजिमों की संख्या भी बढ़ाई जाए। ताकि सुरक्षा का कार्य किसी भी ढंग से प्रभावित न हो। लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने में कोई भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पीसीआर वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सके। डीजीपी अरोड़ा ने डिप्टी सीएम को बताया कि जल्द रेशनलाइजेशन करके उन पुलिस स्टेशनों में स्टाफ तैनात किया जाएगा, जहां स्टाफ की कमी है। रात के समय गश्त करने वाली पेट्रोलिंग पार्टियों को भी मजबूत किया जाएगा। जहां भी स्टाफ की जरूरत होगी, पूरी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed