फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board issues final notice to 665 landlords

CHB का अंतिम नोटिस: एक हफ्ते में जमा करा दें बकाया, नहीं तो मकान हाथ से निकल जाएगा

Thu, 25 Aug 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 02:12 AM IST
सार

सीएचबी ने साफ किया है कि अलॉटमेंट रद्द व जुर्माने से बचने के लिए सभी अलॉटी 31 अगस्त तक अपना किराया जमा करवा दें। बोर्ड के अनुसार 665 के अलावा भी ऐसे अलॉटी हैं, जिनकी काफी बकाया राशि बाकी है।

विज्ञापन
Chandigarh Housing Board issues final notice to 665 landlords
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड

विस्तार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने 665 मकान मालिकों को आखिरी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि अगर एक हफ्ते के अंदर बकाया किराया जमा नहीं कराएंगे तो उनके मकानों की अलॉटमेंट को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड इन मकानों को खाली कराएगा। ये सभी स्मॉल फ्लैट्स हैं और इन पर हाउसिंग बोर्ड का 8.40 करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन


ये सभी स्मॉल फ्लैट्स सेक्टर-38 वेस्ट, 56, 49, धनास, इंडस्ट्रियल एरिया और राम दरबार में मौजूद हैं। सभी मकानों पर बकाया एक-एक लाख रुपये से अधिक हो गया है। चेतावनी दी गई है कि सप्ताह के अंदर अलॉटियों ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई तो बोर्ड इनकी अलॉटमेंट रद्द कर देगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है, जहां पर अलॉटी अपना नाम देख सकते हैं। अब जल्द ही डिफाल्टरों को अलॉटमेंट रद्द करने के नोटिस भेजने शुरू कर दिए जाएंगे। इससे पहले मार्च माह में 11,641 अलॉटियों को अलॉटमेंट रद्द करने के शोकॉज नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अलॉटी 31 अगस्त तक जमा करवा दें किराया
सीएचबी ने साफ किया है कि अलॉटमेंट रद्द व जुर्माने से बचने के लिए सभी अलॉटी 31 अगस्त तक अपना किराया जमा करवा दें। बोर्ड के अनुसार 665 के अलावा भी ऐसे अलॉटी हैं, जिनकी काफी बकाया राशि बाकी है। एक अधिकारी ने बताया कि अगर एक बार अलॉटमेंट रद्द हो जाती है तो अलॉटी द्वारा पूरा किराया जमा करवाने के बाद ही अलॉटमेंट बहाल करने के संबंध में फैसला लिया जाता है।

             एक लाख से ऊपर रेंट डिफाल्टरों की लिस्ट
सेक्टर    कुल राशि फ्लैट्स
49 1.92 करोड़  162
56 3.21 करोड़ 227
38 वेस्ट    2.72 करोड़ 229
धनास    45.31 लाख 41
इंडस्ट्रियल एरिया 3.74 लाख 03
राम दरबार 3.72 लाख 03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed