फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Department of Posts issued gold bond

अगर आप भी खरीदना चाहते हैं सोना तो जल्दी पहुंचे पास के पोस्ट ऑफिस

Thu, 27 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Department of Posts issued gold bond
डाकघर - फोटो : File Photo
अक्षय तृतीया पर डाक विभाग ने गोल्ड बांड जारी किया है। कोई भी ग्राहक 28 अप्रैल तक किसी भी डाक घर से स्वर्ण बांड खरीद सकता है। इसकी दो हजार नौ सौ एक रुपये प्रति ग्राम कीमत रखी गई है। एक व्यक्ति एक ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक सोना खरीद सकता है।
विज्ञापन


 इसके लिए डाक घर में एप्लीकेशन फार्म भर कर देना होगा। आवेदन पत्र के साथ राशि भी डाक घर में जमा करानी होगी। राशि जमा कराने के बाद डाक घर रसीद देगा। रसीद मिलने के एक  महीना के बाद गोल्ड बांड का सर्टिफिकेट मिलेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्लियरेंस के बाद ग्राहक को बांड देंगे। आरबीआई की साइट से बांड सर्टिफिकेट टाइम बाउंड में ही डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यह बांड डाक घर की हेड आफिस में ही डाउन लोड होगा। सर्टिफिकेट डाउन लोड होने के बाद संबंधित डाक घरों को भेजा जाएगा और वे डाक घर अपने ग्राहकों को बांड देंगे। बांड पर 2.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। यह बांड आठ वर्ष के लिए है। पांच वर्ष के बाद ग्राहक उसे तुड़वा सकते हैं। सेक्टर-17 स्थित जीपीओ के सीनियर पोस्टमास्टर एसएस कौशल ने बताया कि पिछले वर्ष 482 बांड डाक घर से बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed