फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DEO reprimanded for not updating attendance regarding scholarship.

Chandigarh News: छात्रवृत्ति को लेकर हाजिरी अपडेट नहीं करने पर डीईओ को लगाई फटकार

Wed, 29 Jan 2025 07:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
DEO reprimanded for not updating attendance regarding scholarship.
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने जारी किया पत्र, पांच फरवरी तक हाजिरी अपडेट करने के निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। विद्यालय मुखियाओं की लापरवाही के चलते अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और बीपीएल स्कीमों के तहत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने को निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। विद्यार्थियों की हाजिरी अपडेट न होने से तीसरी तिमाही की छात्रवृत्ति राशि अटकी हुई है। शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों की खिंचाई की है। साथ ही पांच फरवरी तक हाजिरी अपडेट करने निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले, लापरवाही बरतने पर निदेशालय प्रदेश के छह जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है।
अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए और बीपीएल स्कीमों के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उपस्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाती है। लेकिन छात्रवृत्ति के तीसरे क्वार्टर से संबंधित डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशालय ने अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, कैथल, मेवात और पलवल के डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, अन्य जिलों में भी डाटा पेडिंग था, जिस पर निदेशालय ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में स्पष्ट हिदायत दी कि आगामी पांच फरवरी तक वन स्कूल एप पोर्टल डाटा अपडेट के लिए खोला गया है। निर्धारित अवधि तक स्कूल स्तर पर विद्यालय मुखिया डाटा अपडेट करें। डाटा अपडेट न करने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed