फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dental Treatment Method

इस तकनीक से होगा बुजुर्गों के दांतों का इलाज

Wed, 05 Mar 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Mar 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
Dental Treatment Method
बुजुर्गों के लिए चिकित्सीय प्रगति में योगदान करते हुए डेन्टल सॉल्यूशन कंपनी नोबेल बायोकेयर ने दुनिया की सबसे विकसित फुल माउथ रेस्टोरेशन (संपूर्ण मुखगुहिका पुनर्रचना) समाधान का प्रवर्तन किया है, जो आल ऑन फोर की अवधारणा पर आधारित है। इस तकनीक में फिक्स्ड डेन्चर को स्पोर्ट देने के लिए बस केवल चार दंत प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


नोबेल बायोकेर के क्षेत्रीय निदेशक दक्षिण एशिया राकेश जुल्का ने कहा कि भारत में मरीज डेन्चर के लिए दंत चिकित्सकों से तुरंत संपर्क नहीं करते हैं।

देरी की वजह से डेन्चर को सहारा देने वाली हड्डी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाती है। परंपरागत तौर पर ऐसे मरीजों का इलाज या तो बोन ग्राफ्टिंग (अस्थि जोड़ना) से किया जाता था या फिर उनका इलाज ही नहीं होता था।
विज्ञापन


आल ऑन फोर चिकित्सा पद्घति ने इस समस्या के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव किया है। चिकित्सा से वंचित अनेक मरीज अब इस पद्घति से उपचार करा सकते हैं। इसकी सफलता दर 98 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद्घति में समय कम लगता है, दर्द भी अधिक नहीं होता और आरोग्य शीघ्र होता है। एक ही दिन में फिक्स्ड डेन्चर लग जाने से मरीज को सामान्य कार्य करने में आसानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed