फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue spread in nursing hostel of PGI Chandigarh

चंडीगढ़ः पीजीआई के नर्सिंग छात्रावास में फैला डेंगू, 60 छात्राएं चपेट में, डॉक्टरों ने मच्छरदानी से ढके आवास

Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM IST
प्रमोद कुमार वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM IST
सार

चंडीगढ़ में पीजीआई के नर्सिंग छात्रावास से चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 60 छात्राएं डेंगू की चपेट में आ गई हैं। परिजन डर के मारे कई छात्राओं को घर ले गए हैं। डॉक्टरों ने डर के कारण मच्छरदानी से अपने आवास ढक लिए हैं। तीन बार यहां फॉगिंग हो चुकी है, इसके बाद भी डेंगू पर लगाम नहीं लग रही।

विज्ञापन
Dengue spread in nursing hostel of PGI Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई के नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्रावास में डेंगू फैलने से हड़कंप मच गया है। छात्रावास में रहने वाली 60 छात्राएं डेंगू की चपेट में हैं। स्थिति गंभीर होते ही कई छात्राओं को उनके परिजन घर लेकर चले गए हैं। स्थिति यह है कि हॉस्टल में दो से तीन बार फॉगिंग के बाद भी मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। छात्रावास के पीजीआई परिसर में होने से अस्पताल के डॉक्टरों और मरीजों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पीजीआई प्रशासन काफी चिंतित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा: छोटे व्यापारियों को मिलेगा दो लाख रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री ने व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में की घोषणा
विज्ञापन


तेजी से फैल रहा संक्रमण
छात्रावास के कर्मचारियों का कहना है कि डेंगू से बचाव के सभी उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही। इतना ही नहीं पीजीआई परिसर में पांव पसारते डेंगू से यहां रहने वाले डॉक्टर और कर्मचारी भी खौफ में हैं। डर का आलम यह है कि कई डॉक्टरों ने आवास में मच्छरों से बचाव के लिए बालकनी तक को मच्छरदानी से कवर कर लिया है। पीजीआई परिसर के आवासीय कर्मचारी भी तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते आ रही परेशानी
नर्सिंग इंस्टीट्यूट का छात्रावास न्यूरो साइंसेज के निर्माणाधीन भवन के बगल में है। मौजूदा समय में वहां चल रहे निर्माण कार्य से भी डेंगू के मच्छरों को पनपने का मौका मिल रहा है। साथ ही परिसर में हर जगह ऊंची-ऊंची घास भी डेंगू और मलेरिया को फैलाने में सहायक साबित हो रही हैं। स्थिति यह है कि पीजीआई में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर व अन्य कर्मचारी अपने सहयोगियों के डेंगू ग्रस्त होने की सूचना से बेहद डरे हुए हैं।

उनका कहना है कि कोविड के बाद अब डेंगू से स्थिति खराब हो गई है। ड्यूटी पर आने में भी डर लग रहा है। वहीं, भर्ती मरीजों को डेंगू से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आए दिन अलग-अलग वार्डों में बुखार और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सजा पाने के बाद राम रहीम ने जेल में वीडियो संदेश बनाने की इजाजत मांगी, कोर्ट ने की खारिज


शहर में डेंगू के 25 नए मरीज मिले
चंडीगढ़ में सोमवार को डेंगू के 25 नए मामले सामने आए। इससे अब तक के मरीजों की संख्या 419 पर पहुंच गई है। इनमें से 17 दिनों में 335 मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं, जबकि दूसरे प्रदेशों के 93 मरीजों का पीजीआई समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अकेले मौलीजागरां से 24 घंटे में 10 नए मरीज मिले हैं, जबकि मनीमाजरा से दो, रामदरबार से एक, कजहेड़ी से एक, फैदा से दो, धनास से दो, बुड़ैल से 4, सेक्टर-28, सेक्टर-45 और सेक्टर- 46 से एक-एक मरीज मिला है।

डेंगू से बचाव के लिए ये करें
  • छोटे डिब्बों व ऐसे स्थानों से पानी निकालें, जहां हमेशा जलभराव रहता है।
  • पूरे बाजू वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें।
  • पानी एकत्र न करें, एकत्र किया है तो खुला न छोड़ें, कीटनाशक का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें-पंचकूला: अब सीबीआई जज और वकील को मिली धमकी, राम रहीम ने कहा- मेरा लेना-देना नहीं, हो सीबीआई जांच

ऐसे फैलता है डेंगू
डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू ग्रस्त मरीज को काटने के बाद मच्छर जब स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो संक्रमण फैलता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है और साफ पानी में प्रजनन करता है।

पीजीआई परिसर में लगातार कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स के हॉस्टल में जांच करवाकर डेंगू के कारणों को नष्ट करवाया जाएगा।
-कुमार गौरव, डीडीए, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed