फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dengue patients in punjab cross 10 thousand

पंजाब में डेंगू का कहर: मरीजों की संख्या 10 हजार के पार, 22 जिलों से लिए गए 28 हजार नमूनों में हुआ खुलासा

Fri, 22 Oct 2021 08:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Oct 2021 08:12 PM IST
सार

पंजाब में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए  उप मुख्यमंत्री ने सिविल सर्जनों को क्राइसिस मैनेजमेंट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
dengue patients in punjab cross 10 thousand
डेंगू का प्रकोप, मरीजों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में डेंगू को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब सूबे में डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। 22 जिलों में लगभग 28,000 नमूनों की जांच में ये परिणाम आए हैं। सरकार ने बढ़ते संक्रमण के बाद सिविल सर्जनों क्राइसिस मैनेजमेंट मोड में रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही करने पर वह तबादले के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन


डेंगू को लेकर सूबे में लोग लगातार लापरवाही बरते हैं। हाल ही में 12.80 लाख घरों के किए गए निरीक्षण में 21,683 घरों में लारवा मिलने की पुष्टि हुई है। मजबूरी में घरों में लोगों की लापरवाही को देखते हुए पंजाब सरकार ने ड्राई-डे में परिवर्तन करते हुए शुक्रवार के बजाय रविवार कर दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर अब दिखने लगा हैं। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते कुछ जिलों में डेंगू के मामलों की संख्या में कुछ कमी पाई गई है।
विज्ञापन


अब सरकार ने जिलों में तैनात सभी सिविल सर्जनों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि वह क्राइसिस मैनेजमेंट मोड में सक्रियता के साथ काम करें, नहीं तो तबादले के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में 80 प्रतिशत मामले
डेंगू के 80 फीसदी मामले शहरों में सामने आए हैं। शहरों में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को रोकने के लिए स्टेट टास्क फोर्स की जिम्मेदारी तय की गई है। फोर्स को डेंगू रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव करने को भी कहा।


2020 में हुई थीं 22 मौतें
साल 2020 में डेंगू के 8345 केस आए थे और 22 मौतें हुई थीं। मौजूदा वर्ष के दौरान लोगों में संक्रमण की दर तो ज्यादा मिली है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं होने की पुष्टि हुई है। पिछले दो वर्षों से राज्य में कोई भी चिकनगुनिया का केस भी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed