फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dengue, groom admitted in hospital before wedding ceremony

सेहरा सजा, घोड़ी चढ़ा मगर दुल्हन के दरवाजे से पहले पहुंच गया अस्पताल

Sat, 25 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 25 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
dengue, groom admitted in hospital before wedding ceremony
हॉस्पिटल पहुंचा दूल्हा
दूल्हे के सिर पर सेहरा सजा, वह घोड़ी चढ़कर दुल्हन को लेने के लिए निकला, लेकिन उसके दरवाजे तक पहुंचने से पहले अस्पताल पहुंच गया। मामला हरियाणा के हिसार का है। कैमरी रोड स्थित एमआरएस प्रणामी अस्पताल में दाखिल डेंगू आशंकित एक दूल्हा प्राथमिक उपचार कराकर वीरवार शाम सात बजे फेरे लेने के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


दूल्हे की तबीयत में सुधार देखकर डॉक्टर ने उसे कुछ घंटे के लिए जाने की इजाजत दी। फेरे लेते ही उसे वापस अस्पताल में लौटने की हिदायत भी दी। फिर श्रवण की बारात अस्पताल से सीधा गांव बहल में पहुंची। फेरों का समय रात करीब 10 बजे का था। खुशी-खुशी शादी हुई और दुल्हन की विदाई।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

dengue, groom admitted in hospital before wedding ceremony
हॉस्पिटल पहुंचा दूल्हा
सूत्रों के अनुसार राजस्थान के राजगढ़ निवासी श्रवण को 4-5 दिन से अत्यधिक बुखार था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रवण का 23 नवंबर को विवाह होना तय हुआ था। तेज बुखार के चलते बुधवार की रात राजगढ़ में घुड़चड़ी के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।

हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसको नगर के प्रणामी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया। डॉ. हेमंत दहिया ने बुधवार रात को ही श्रवण का इलाज शुरू कर दिया। अब उसकी प्लेटलेट्स में पहले से सुधार है। डॉ. दहिया के अनुसार श्रवण को पूरी तरह से स्वस्थ होने में तीन दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed