{"_id":"5f0e10f08ebc3e63725ae1a9","slug":"dengue-and-malaria-risk-increased-with-corona-in-the-city-chandigarh-news-pkl381347819","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कोरोना के साथ बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कोरोना के साथ बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में एक तरफ कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोग परेशान हैं, वहीं डेंगू और मलेरिया का डर भी सताने लगा है। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना से बचाव में जुटे हैं। ऐसे में जून में मलेरिया माह और अब जुलाई में डेंगू जागरूकता माह बिना किसी बचाव कार्य के ही गुजर रहा है। लोगों का कहना है कि मच्छरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अगर ऐसी स्थिति में बचाव के लिए उपाय नहीं किए गए तो डेंगू और मलेरिया का कहर भी शुरू हो जाएगा।
मच्छरों के कारण हल्लोमाजरा, डड्डूमाजरा, धनास और मलोया में स्थिति खराब हो रही है। वहां के लोगों का कहना है कि बरसात के कारण जगह-जगह एकत्र पानी में मच्छर पनप रहे हैं। अगर इस समय एंटी लारवा अभियान नहीं चलाया गया तो कुछ दिनों में स्थिति भयावह हो जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलेरिया अधिकारी को पिछले 4 महीने से आईडीएसपी का चार्ज दिया गया है, जिस वजह से वह मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के कार्यक्रम नहीं करा पा रहे हैं।