डेंगू और चिकनगुनिया से बचना है तो इन खास महिनों में रहना होगा अलर्ट
जुलाई से अक्तूबर तक का समय डेंगू-चिकनगुनिया जैसे रोगों के फैलने का है। घर और उसके आसपास की साफ-सफाई के प्रति सतर्कता ही इस रोग से बचाव कर सकती है।
इस साल मोहाली में डेंगू पीड़ित मरीजों का रिकार्ड इस बात का प्रमाण है कि सिर्फ सेहत विभाग और प्रशासन की व्यवस्था के सहारे रोगों से मुक्ति नहीं मिलेगी।
जिला में डेंगू से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ताजा आंकड़ों के अनुसार सेहत विभाग डेंगू के 1920 मरीजों की पुष्टि कर रहा है। इनमें करीब 60 प्रतिशत से भी ज्यादा मरीज मोहाली शहर के बताए गए हैं।
दवा और प्रबंध के साथ जागरूकता जरूरी : एसएमओ
विशेषज्ञों की मानें तो महीनों से खराब कंडम खड़े वाहन, घरों और उसके आसपास पड़े सामान में बारिश का पानी खड़ा होने से डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर पनपता है।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन और सेहत विभाग हरकत में जरूर आया। मच्छरों को मारने के लिए इलाके में फॉगिंग के साथ जागरूकता अभियान भी चलाए गए। इन सबके बावजूद पिछले सभी रिकार्ड टूट गए।
दवा और प्रबंध के साथ जागरूकता जरूरी : एसएमओ
एसएमओ ओमराज गोल्डी के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों के लिए लैब टेस्ट और बेहतर इलाज के साथ दवाओं का प्रबंध किया गया है। साथ ही मरीजों और उनके परिवार वालों को यह भी समझाया जा रहा है, ताकि वे जागरूक होकर डेंगू मच्छर को पनपने से रोक सकें।