फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demonstration by wearing garland of okra and tomato around the neck

Chandigarh News: गले में भिंडी और टमाटर की माला पहनकर किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by wearing garland of okra and tomato around the neck
चंडीगढ़। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरवार को गले में भिंडी और टमाटर की माला पहनकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में हुआ। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, गले में टमाटरों की माला पहने हुए थे और विभिन्न सब्जियों से भरे गिफ्ट बाक्स उठा रखे थे। इस दौरान महंगाई डायन खाए जात है गाना भी बज रहा था। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मोदी सरकार ने सौ दिनों में महंगाई और बढ़ती कीमतों को कम करने का वादा किया था। सरकार अपने शासन के नौ साल बाद भी ऐसा करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि आज लोग हर दिन बढ़ती कीमतों के दबाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियां हों, खाद्य तेल, दाले, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर सभी महंगे हो रहे हैं। टमाटर की कीमत 100 रुपये किलो, फूलगोभी 80 रुपये किलो, दाल 150-220 रुपये तक पहुंच गई है। गैस सिलिंडर 1110 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में भजन कौर, सरोज शर्मा, ओम लता, बलविंदर कौर, मेरी जार्ज, गुलशन वर्मा, गीता, विक्रम चोपड़ा, अच्छे लाल गौड़, राजीव मोदगिल, नसीब जाखड़, बृजमोहन खन्ना, सुरजीत सिंह ढिल्लों, राजदीप सिद्धू, प्रवीण नारंग बंटी, गुरचरण, बिरेंद्र राय, नितिन कंवल नवी, मनोज गर्ग, संजीव गाबा, जानू मलिक और सुखविंदर सिंह रहे।
विज्ञापन

वेतन वही, आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रहीं
पार्टी की उपाध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी और नंदिता हुड्डा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को अपनी रसोई चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि आज वेतन वही है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें हर दिन बढ़ रही हैं। पार्टी के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी महंगाई रोकने में मोदी सरकार की विफलता को उजागर करने के लिए आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और अधिक प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed