फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demands arose for the removal of slums from the city for cleanliness and safety.

Chandigarh News: सफाई और सुरक्षा के लिए शहर से झुग्गियां हटाने की उठी मांग

Tue, 04 Nov 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demands arose for the removal of slums from the city for cleanliness and safety.
जीरकपुर। शहर में सफाई और सुरक्षा को ध्यान में रखकर अब लोगों ने शहर के अन्य इलाकों में बनी झुग्गियों को भी हटाने की मांग तेज कर दी है। एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के नजदीक बनी झुग्गियों को हटाने के बाद यह मामला उठने लगा है। नगर परिषद की टीम ने पिछले दिनों इस काम को अंजाम दिया था। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास लंबे समय से झुग्गियां बनी हुई थीं।
विज्ञापन

इस कारण सुरक्षा एजेंसियों को चिंता बनी रहती थी। कई बार स्थानीय प्रशासन और एयरफोर्स अधिकारियों ने इन झुग्गियों को सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताया था। आखिरकार नगर परिषद ने कार्रवाई कर इन झुग्गियों को हटाया। लोगों का कहना है कि शहर के अन्य हिस्सों जैसे हाई ग्राउंड रोड, पीर मुछल्ला, गांव दयालपुरा में भी झुग्गियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वच्छता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद नियमित रूप से ऐसे अतिक्रमणों पर कार्रवाई करे ताकि शहर को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखा जा सके।लोगों का मानना है कि यदि नगर परिषद इसी तरह दृढ़ता से काम करती रही तो शहर को अवैध झुग्गियों से मुक्त किया जा सकेगा और नागरिकों को बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं की है कोई वेरिफिकेशन
हाई ग्राउंड रोड पर हवाई अड्डे के नजदीक दो जगह पर अवैध झुग्गियां कई वर्षों से बनी हुई हैं। यहां बहुत से प्रवासी किराए पर रह रहे हैं। इन प्रवासी लोगों की जमीन मालिक ने कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई है। हाई लैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव कक्कड़ और अन्य लोगों ने यहां से सभी झुग्गियों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन झुग्गियों में रहने वाले लोग क्षेत्र में बहुत गंदगी फैलाते हैं। इन झुग्गियों में बिजली भी चल रही है जिसकी भी जांच होनी चाहिए।




हम हाई ग्राउंड रोड और गांव दयालपुरा में बनी झुग्गियों के जमीन के मालिकों को आज तीन दिन के भीतर अपने स्तर पर हटाने के लिए नोटिस निकाल रहे हैं। अगर तीन दिन में जमीन के मालिकों ने यहां पर बनी हुई झुग्गियों को न हटाया तो जेसीबी की मदद से इन सभी झुग्गियों को हटा दिया जाएगा। -अशोक कुमार, इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed