फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to stay on construction of Kalashnuma Mahal of Honeypreet

Ram Rahim: राम रहीम का निवास गिरा कलशनुमा महल बनवा रहीं हनीप्रीत, जानें- हाईकोर्ट तक क्यों पहुंचा मामला

Fri, 25 Aug 2023 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 01:07 AM IST
सार

याची ने कहा कि निवास स्थान में शयन कक्ष से लेकर शौचालय तक होता है और इन सबको कलश के बीच बनाना हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है। इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
Demand to stay on construction of Kalashnuma Mahal of Honeypreet
राम रहीम और हनीप्रीत। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा स्थित राम रहीम के निवास को गिराकर वहां पर हनीप्रीत कलशनुमा महल बनवा रही हैं। मगर इसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में इसे हिंदू भावनाओं के खिलाफ बताया गया और इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए दिल्ली निवासी संजीव झा ने हाईकोर्ट को बताया कि राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा मामले में दर्ज एफआईआर में राम रहीम के निवास का जिक्र है।
विज्ञापन


यह निवास स्थान जांच के लिहाज से बेहद अहम है और जांच को प्रभावित करने के लिए अब इसे गिराकर हनीप्रीत यहां पर अपने लिए महल बनवाना चाहती हैं। एफआईआर के अनुसार राम रहीम के निवास स्थान पर ही हिंसा की साजिश रची गई थी और उस बैठक की अध्यक्षता हनीप्रीत ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महल को कलश का रूप देने का निर्णय लिया गया है, जो हिंदुओं की भावनाओं के लिहाज से बहुत अहम होता है। इस कलश रूपी महल में वह खुद रहना चाहती हैं। याची ने कहा कि निवास स्थान में शयन कक्ष से लेकर शौचालय तक होता है और इन सबको कलश के बीच बनाना हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ है। इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed