Sangrur By Election: संगरूर उपचुनाव में उतारने की मांग पर बोले मूसेवाला के पिता-बेटे की राख अभी ठंडी नहीं हुई है
संगरूर उपचुनाव के लिए छह जून नामांकन भरने का अंतिम दिन है। मतदान 23 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 26 जून को होगी। अभी तक आम आदमी पार्टी के अलावा किसी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में सियासत गर्म है। अब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को संगरूर उपचुनाव में उतारने की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है। उन्होंने सभी दलों से इसे समर्थन देने की अपील भी की है। हालांकि आम आदमी पार्टी यहां से गुरमेल सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अकाली दल और भाजपा समेत कांग्रेस ने अभी तक किसी नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि मूसेवाला के पिता ने इससे इनकार किया और कहा कि अभी मेरे बेटे की भी राख ठंडी नहीं हुई, चुनाव लड़ने का मन नहीं है।
पद्मभूषण कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जौहल ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत पंजाब का सांस्कृतिक नुकसान है। मूसेवाला के अभिभावकों के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती। लेकिन संगरूर सीट से उन्हें निर्विरोध उपचुनाव जिताकर उनका कुछ दुख बांटा जा सकता है।
Nothing can compensate Sidhu Moosewala's loss to his parents.Dr SS Johl has suggested his father Balkaur Singh Ji be fielded as consensus candidate for Sangrur bypoll & he gets elected unopposed. I endorse it. Hope all other parties agree. Let's put poltics of oneupmanship aside. pic.twitter.com/azlppHQB1W
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) June 3, 2022
इस मांग को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता। डॉ. एसएस जोहल ने सुझाव दिया है कि उनके पिता बलकौर सिंह को संगरूर उपचुनाव के लिए आम उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाए और वे निर्विरोध चुने जाएं। मैं इसका समर्थन करता हूं। आशा है कि अन्य सभी पक्ष सहमत होंगे।