{"_id":"641a0e02f9a0db4c680ea443","slug":"demand-raised-in-haryana-vidhansabha-for-ban-on-calling-punjabis-refugee-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंजाबियों को रिफ्यूजी शब्द कहने पर पाबंदी की उठी मांग, कांग्रेस विधायकों ने भी किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पंजाबियों को रिफ्यूजी शब्द कहने पर पाबंदी की उठी मांग, कांग्रेस विधायकों ने भी किया समर्थन
Wed, 22 Mar 2023 01:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:35 AM IST
सार
भाजपा के घनशयाम दास अरोड़ा और विनोद भ्याणा ने कहा कि इस बिरादरी ने कड़ी मेहनत करके तरक्की की है और बलिदान दिया है। इसलिए इनका सम्मान जरूरी है। कोई व्यक्ति इनको रिफ्यूजी न कह सके, इसलिए कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आए पंजाबी समुदाय के लोगों को रिफ्यूजी या शरणार्थी कहे पर प्रतिबंध की मांग ने विधानसभा में दूसरे दिन भी जोर पकड़ा। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और शमशेर गोगी ने इस मांग का समर्थन किया और कानून बनाने की मांग रखी।
इसी प्रकार, भाजपा के घनशयाम दास अरोड़ा और विनोद भ्याणा ने कहा कि इस बिरादरी ने कड़ी मेहनत करके तरक्की की है और बलिदान दिया है। इसलिए इनका सम्मान जरूरी है। कोई व्यक्ति इनको रिफ्यूजी न कह सके, इसलिए कानून बनाने की जरूरत है और कोई कहे जो उसके खिलाफ र्कावाई होनी चाहिए। सोमवार को इस मामले में अंबाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल और जींद से भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्डा ने भी यह मांग उठाई थी।
झलकियां

- बवानी खेड़ा से भाजपा विधायक बिसंबर वाल्मीकि ने बजट चर्चा पर सरकार की इतनी प्रशंसा कर दी कि कुल समय में अपने हलके की मांग रखना ही भूल गए। बाद में मांग पत्र मेज पर ढूंढते दिखे।
- कांग्रेस विधायक गोगी ने रिफ्यूजी शब्द पर प्रतिबंध की मांग रखी तो उनके सामने ही बैठे रादौर से कांग्रेस के ही विधायक ने कहा, अब कोई नहीं कहता ऐसा शब्द। तो सभी की हंसी फूट पड़ी।
- बादलीं विधायक कुलदीप वत्स ने अभय चौटाला के व्यवहार को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी और चेताया कि सदन में ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा।
विज्ञापन