{"_id":"69d80744d24b2d3c89063247","slug":"demand-raised-for-admission-in-nearby-schools-under-rte-dde-assured-of-early-solution-chandigarh-news-c-16-pkl1049-991700-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आरटीई के तहत पास के स्कूलों में प्रवेश दिलाने की उठाई मांग, डीएसई ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आरटीई के तहत पास के स्कूलों में प्रवेश दिलाने की उठाई मांग, डीएसई ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले में अव्यवस्था और अभिभावकों की बढ़ती शिकायतों के बीच वीरवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के शिक्षा निदेशक (डीएसई) नितीश सिंगला से मुलाकात कर उन्हें जमीनी स्थिति से अवगत कराया।
मनीमाजरा निवासियों और अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। लोगों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार होने के बावजूद बच्चों को स्थानीय स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें कई जगह चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मनीमाजरा क्षेत्र, खासकर पीपली वाला टाउन और मॉडर्न कांप्लेक्स (नजदीकी सब्जी मंडी) के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत उनके निवास स्थान के नजदीक स्थित स्कूलों में दाखिला दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, पिपली वाला टाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामेश गोयल मौजूद रहे। उन्होंने गवर्नमेंट मॉडल मिडिल स्कूल मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
शिक्षा निदेशक नितीश सिंगला ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुना। आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस मामले की समीक्षा करेंगे।