फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demand of bhagat singh chowk in pakistan on martyr day

शहीदी दिवस पर पाक में 'भगत सिंह' की मांग

Tue, 24 Mar 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी Updated Tue, 24 Mar 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
demand of bhagat singh chowk in pakistan on martyr day

शहीदी दिवस पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी भगत सिंह के प्रशंसकों की मांग ने जोर पकड़ लिया। उनकी लंबे समय से मांग थी कि लाहौर के फुव्वारा चौक बनाम शादमन चौक का नाम ‘शहीद भगत सिंह चौक’ रखा जाए।

विज्ञापन


2012 में शहीद के जन्म दिवस से कुछ दिन पहले लाहौर जिला प्रशासन ने चौक का नाम ‘भगत सिंह चौक’ रखा तो जरूर, लेकिन इसके कुछेक घंटों बाद ही पाकिस्तानी चरमपंथी संगठन हुरमत-ए-रसूल के विरोध की वजह से चौक का नाम ‘हुरमत-ए-रसूल चौक’ रख दिया गया।
विज्ञापन

‘भगत सिंह चौक’ के नाम पर लगाई ‘हबीब जालिब चौक’ की मुहर

demand of bhagat singh chowk in pakistan on martyr day

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामला बिगड़ते देख दिलकश लाहौर कमेटी ने चौक का नाम एक बार पुन: बदलते हुए उसे हबीब जालिब चौक नाम से मान्यता दे दी।

शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बलिदान दिवस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए इतिहासशोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने बताया कि भले ही चरमपंथी संगठनों द्वारा सार्वजनिक तौर पर यह धमकी भी दी जा चुकी है कि अब चौक का नाम नहीं बदला जाएगा और पाकिस्तान में इस्लाम धर्म से जुड़े नाम, शख्सियतों और विचारधारा को ही बढ़ावा दिया जा सकता है।

इसके बावजूद लाहौर की भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन, इंस्टीट्यूट फॉर पीस एंड सैकूलर स्टीडज, अलग-अलग सामाजिक संस्थायों द्वारा चरमपंथियों के दबाव के बावजूद आज न सिर्फ शहीद भगत सिंह का बलिदान दिवस ही मनाया गया बल्कि उक्त चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग भी पुन: दोहराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed