फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for world class Agrasen Nagar

Chandigarh News: अग्रोहा में विश्व स्तरीय अग्रसेन नगर की स्थापना की मांग

Fri, 25 Aug 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for world class Agrasen Nagar
नोट - समस्त हरियाणा (गुड़गांव-फरीदाबाद सहित) के संस्करणों के लिए
विज्ञापन

---------------

पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव रखा श्री अग्रसेन फाउंडेशन ने
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोध केंद्र व प्लेनेटोरियम बनाने का भी आग्रह


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। श्री अग्रसेन फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अग्रोहा में विश्व स्तरीय अग्रसेन नगर की स्थापना करने का आग्रह किया है। फाउंडेशन का कहना है कि इस केंद्र के बनने से महाराजा अग्रसेन के गौरवमयी इतिहास व परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे ले जाने के लिए आस्था का केंद्र विकसित होगा। फाउंडेशन ने इस परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर क्रियान्वित करने का प्रस्ताव रखा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष हिसार के अग्रोहा में विश्व स्तरीय अग्रसेन ग्लोबल सिटी की स्थापना व अन्य परियोजनाओं के संदर्भ में प्रस्तुतीकरण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा करने के कदम को सराहनीय बताया।
विज्ञापन

सिंघल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के वर्तमान स्थल पर 5200 वर्षों के इतिहास पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक शोध केंद्र और महाराजा अग्रसेन की गौरवमयी गाथाओं व महाभारत की गाथाओं को दर्शाते प्लेनेटोरियम बनाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से अग्रोहा में विश्व स्तरीय अग्रसेन ग्लोबल सिटी की स्थापना व अन्य परियोजनाओं के विकसित होने से अग्रोहा की धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान स्थापित होगी और पूरे विश्व के अग्रवंशी और देश-विदेश के पर्यटक अग्रोहा आकर गौरवान्वित हो सकेंगे। भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकण कर सकेंगे।इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता भी उपस्थित रहे।


फोटो कैप्शन---

श्री अग्रसेन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंघल व अन्य पदाधिकारी चंडीगढ़ में वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक करते हुए। - विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed