{"_id":"64b692584103c2468b07ad74","slug":"demand-for-relief-to-flood-affected-school-operators-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-192563-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाढ़ प्रभावित स्कूलों संचालकों को राहत देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाढ़ प्रभावित स्कूलों संचालकों को राहत देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल काॅन्फ्रेंस ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित स्कूल संचालकों को राहत देने की मांग उठाई गई है। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल काॅन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सरकार को इस बारे में तुरंत फैसला लेकर निजी स्कूलों को राहत देनी चाहिए। इसके अलावा फार्म नंबर 2 भरवाते हुए रिन्यूअल की नई व्यवस्था को बंद करने की मांग रखी है। कांफ्रेंस की मांग है कि बिना किसी शर्त स्कूलों को रिन्यूअल दी जाए। इस संबंध में मंगलवार को हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल काॅन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल काॅन्फ्रेंस के उपप्रधान प्रशांत मुंजाल और प्रवक्ता सौरभ कपूर मौजूद रहे। उनके साथ अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल और भाजपा नेता रितेश गोयल सहित कई स्कूल संचालक मौजूद रहे। विधायक असीम गोयल ने स्कूल संचालकों की मांगों का समर्थन किया। उपप्रधान प्रशांत मुंजाल ने कहा कि स्कूलों से ली जाने वाली पल्ज मनी भी खत्म की जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन स्कूलों की सरकार के पास पल्ज मनी जमा है। स्कूल संचालकों को राहत देते हुए सरकार को वह पल्ज रिलीज करनी चाहिए। इस अवसर पर राजीव मेहता, वीरेंदर पिपलानी, बलविंद्र, निर्मल सिंह, रोहित सूरी, सुच्चा सिंह, तरलोचन सिंह, आशीष मित्तल सहित कई स्कूल संचालक मौजूद रहे।