फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi polls: BJP will fight together with SAD

दिल्ली चुनाव: भाजपा संग मिलकर लड़ेगा शिअद

Wed, 14 Jan 2015 01:10 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Delhi polls: BJP will fight together with SAD

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही अकाली-भाजपा गठबंधन में सीट बंटवारे से संबंधित प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के चार सीटों पर ही चुनाव लड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहले ही कह चुके हैं कि गठबंधन के तहत पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें से कम से कम दो सीटों पर शिअद के चुनाव चिन्ह तराजू पर चुनाव लड़ा जाएगा। बेशक सुखबीर ने अपने चुनाव चिन्ह पर दो सीटें लड़ने की बात कही है, लेकिन जानकारों के अनुसार भाजपा चाहती है कि शिअद अपने कोटे की सभी सीटें कमल के निशान पर लड़े।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के दिसंबर 2013 में हुए पिछले चुनाव में शिअद ने भाजपा के साथ गठबंधन में राजौरी गार्डन, शाहदरा, कालका जी और हरि नगर की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से राजौरी गार्डन और हरि नगर की सीटों पर शिअद उम्मीदवार तराजू के चुनाव चिन्ह पर लड़े थे, जबकि कालका जी व शाहदरा में इसके प्रत्याशियों का निशान कमल था। शिअद उम्मीदवार राजौरी गार्डन, कालका जी और शाहदरा की सीटें जीतने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को उम्मीद है कि इस बार इसका प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर रहेगा। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा का दावा है कि पार्टी उम्मीदवार अपनी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।


15 सीटों पर प्रचार करेंगे पंजाब भाजपा के नेता
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पंजाब भाजपा के नेता 15 सीटों पर प्रचार करेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के सचिव सुभाष शर्मा के अनुसार, पिछले चुनाव में जिन पंजाबी बाहुल्य इलाकों में उनकी ड्यूटी लगी थी, वहीं इस बार भी लगने की संभावना है। उनके अनुसार हाई कमान के निदेश मिलते ही प्रदेश नेता दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed