फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Election 2020: Haryana CM Manohar Lal held a rally in Delhi

दिल्ली चुनावः मनोहर लाल बोले- जो अन्ना जैसे संत का नहीं हुआ, वो किसी का नही हो सकता

Fri, 31 Jan 2020 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: Haryana CM Manohar Lal held a rally in Delhi
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रोहताश नगर, गुरुद्वारा रोड में कहा कि अन्ना हजारे संत हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसने एक संत को लूटा है, उनका विश्वास तोड़ा है, जो अन्ना जैसे संत का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता। 

विज्ञापन


सीएम ने जनसभा में कहा कि दिल्ली की जनता ने पांच साल पहले जिस अपेक्षा से दिल्ली में सरकार बनाई थी, उस पर सत्तारुढ़ पार्टी खरी नहीं उतरी। अब इसको बदलकर दिल्ली को सुरक्षित हाथों में सौंपना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जो भी यहां भाजपा का नेता होगा उनके हाथों दिल्ली सुरक्षित है। 
विज्ञापन


जब अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था तब उनका मंतव्य साफ था कि देश से भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को उखाड़ फेंकना है, तब उन्हें क्या मालूम था कि इस प्रकार कोई लुटेरा आदमी उनके पीछे लगकर उनके कंधों पर चढ़कर सत्ता की सीढ़ी चढ़ जाएगा। जब वह सत्ता पर चढ़ गया तो सबसे पहले ठोकर उन्हीं को मारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी कोई समस्या होती है तो अन्य मुख्यमंत्री बात करते हैं और ये धरने पर बैठ जाते हैं। हमने पांच साल इन्हें झेला है, जो वादे किए उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया और आज वोट के लिए कहते हैं मैं ये भी मुफ्त दे रहा हूं, वो भी मुफ्त दे रहा हूं। आज बिजली की कंपनी को ये 1800 करोड़ सब्सिडी देते हैं। दिल्ली के साथ हरियाणा हमेशा खड़ा रहेगा। 

दिल्ली को जितने पानी की जरूरत पड़ेगी हम देंगे। जो बड़े-बड़े नामचीन व्यक्ति इनके संग थे चाहे वह योगेंद्र यादव हो, आशुतोष हो, किरण बेदी हो, कुमार विश्वास हो वो भी इसके घमंड के चलते इसे छोड़ के चले गए। दिल्ली में उद्योगपतियों के लिए बिजली का रेट 12-14 पर यूनिट है और हम हरियाणा में 8.5 पर यूनिट बिजली देते हैं। 

इन्होने अपने ब्यूरोक्रेसी के मुखिया यानी चीफ सेक्रेटरी को अपने घर बुलाकर पिटाई करा दी थी। चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक हो, 370 हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून है हर मोर्चे पर ये देश के विरुद्ध खड़े होते हैं और सबूत मांगते हैं। ऐसा भी कोई मुख्यमंत्री होता है क्या। आप पर निर्भर है कि भाजपा की सरकार बने, इसके लिए घर घर जाकर वोट मांगना पड़ेगा। स्थानीय भाजपा उम्म्मीदवार जितेंद्र महाजन हमेशा समाज सेवा में लीन रहते हैं। कर्मठ व्यक्ति हैं। संगठन के कई दायित्व इन्होंने सकुशल रूप से निभाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed