{"_id":"5c54199bbdec22270f4fc67f","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-not-visited-to-conference-organizer-on-hunger-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"34 घंटे से अनशन पर बैठे आयोजक की तबीयत बिगड़ी, बोला- अरविंद केजरीवाल आएंगे, तब कुछ खाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 घंटे से अनशन पर बैठे आयोजक की तबीयत बिगड़ी, बोला- अरविंद केजरीवाल आएंगे, तब कुछ खाऊंगा
Fri, 01 Feb 2019 03:39 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल
सम्मेलन आयोजक पिछले 34 घंटे से अनशन पर बैठा है और अब उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसका कहना है कि जब तक अरविंद केजरीवाल नहीं आएंगे, वो कुछ नहीं खाएगा, धरने पर बैठा रहेगा। मामला हरियाणा के भिवानी का है। अभिभावक सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल के न आने पर सम्मेलन के आयोजक व्यापारी नेता दयानंद गर्ग का अनशन वीरवार को 34 घंटे बाद भी जारी रहा। कुछ नहीं खाने-पीने और तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
उनकी जिद है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आएंगे तभी अनशन खत्म होगा। यह उनके मान-सम्मान का सवाल है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अनाजमंडी में दयानंद गर्ग की ओर से अभिभावक सम्मेलन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आना था। मगर वह नहीं आए। जिस कारण आयोजक दयानंद गर्ग दोहपर करीब साढ़े 3 बजे रोते हुए आयोजन स्थल पर ही अनशन पर बैठ गया।
वीरवार को 34 घंटे बाद भी वह अनशन पर रहे। उन्हें समझाने के लिए अनेक नजदीकी पहुंचे। परिजन भी पहुंचे, लेकिन वे जिद पर अड़े रहे कि अनशन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने क बाद ही समाप्त होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वयं बुलाकर अभिभावक सम्मेलन के लिए समय दिया था। 15 दिन उन्होंने समर्थकों के साथ कड़ी मेहनत की।

Trending Videos
आप नेताओं ने साधा संपर्क
दयानंद गर्ग ने बताया कि आप नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। एक सांसद ने संपर्क किया है और बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उड़ीसा गए हुए हैं। उनकी जगह वह स्वयं आने को तैयार हैं। इस पर उन्हें साफ कहा कि वे किसी पार्टी से नहीं हैं। ये एक अभिभावकों से जुड़ा कार्यक्रम था और केजरीवाल के आने पर ही अनशन खत्म होगा।
विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नई अनाजमंडी में पहुंचकर दयानंद गर्ग का समर्थन दिया। जिसमें भिवानी व्यापार मंडल, युवा एकता दल, स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन, आदर्श समाज हरियाणा, ब्राह्मण सेना, मित्रमंडल संगठन, नारायणी सेना आदि शामिल रहे।
विभिन्न संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से भी दयानंद गर्ग की सुरक्षा की मांग की है। धरना स्थल पर समर्थन करने वालों में युवा एकता दल के प्रधान सीटू सावंडिया, नारायणी सेना के जिला प्रधान रणबीर भाटी, स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन से बृजपाल तंवर, हांसी गेट व्यापार मंडल प्रधान आनंद सांगवान, अनाज मंडी पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद, अमित बंसल, महेंद्र सांगा, नितिन शर्मा, भीम सिंह जांगड़ा आदि उपस्थित थे।