{"_id":"617bacfba8bf5c75b42a776c","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-meets-traders-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बठिंडा में व्यापारियों से मिले अरविंद केजरीवाल, कहा-सरकार बनने पर आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बठिंडा में व्यापारियों से मिले अरविंद केजरीवाल, कहा-सरकार बनने पर आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
Fri, 29 Oct 2021 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:43 PM IST
सार
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अक्तूबर में दूसरी बार पंजाब आए हैं। आम आदमी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बठिंडा में अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को बठिंडा में व्यापारियों से मिले। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगले साल फरवरी में मतदान होगा। मार्च में नतीजे आएंगे। जब हमारी सरकार बनेगी तो एक अप्रैल के बाद हर व्यापारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी होगी। मैं आज आपसे यही कह रहा हूं, डरो मत।
विज्ञापन
अपने दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे केजरीवाल ने गुरुवार को पहले दिन पंजाब के किसान मजदूरों से अपील की थी कि गुलाबी सुंडी, बारिश से बर्बाद फसलों के कारण निराशा के आलम में आकर खुदकुशी जैसा कोई गलत कदम न उठाएं। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर मौजूदा चन्नी सरकार लागत खर्च के अनुसार वाजिब मुआवजा देने में असफल रहती है तो आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों व खेत मजदूरों को 30 अप्रैल 2022 तक बनता मुआवजा देगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - अच्छी खबर: हरियाणा में कर्मचारियों-पेंशनर्स को दिवाली से छह दिन पहले मिलेगा वेतन और पेंशन, 29 को वेतन दिवस घोषित
विज्ञापन
गुरुवार को केजरीवाल मानसा में किसानों के साथ बातचीत प्रोग्राम में किसानों से रूबरू हुए थे। केजरीवाल ने कहा कि 1 अप्रैल 2022 के बाद पंजाब के किसान मजदूर फसलों के खराब होने के कारण खुदकुशी करने को मजबूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2022 तक प्रत्येक प्रभावित किसान और मजदूर के खाते में फसलों के नुकसान का मुआवजा पहुंचा दिया जाएगा।
आप के राष्ट्रीय संयोजक स्वयं पंजाब का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस माह ही वह दूसरे दौरे पर पंजाब आए हैं। पंजाब में आप के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में किसानों और व्यापारियों के लिए कठिन समय है। लगातार सरकारों ने उन्हें झूठी उम्मीदें दी है। सभी राजनीतिक दलों ने केवल उन्हें धोखा दिया है। अब वह बदलाव के रूप में आप को देख रहे हैं।