{"_id":"5a0bd1774f1c1b72548bd266","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-meeting-with-haryana-cm-manohar-lal-khattar-on-smog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर और केजरीवाल ने निकाला दिल्ली में प्रदूषण कम करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर और केजरीवाल ने निकाला दिल्ली में प्रदूषण कम करने का तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Nov 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर के साथ केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मिलकर दिल्ली में प्रदूषण की समस्या का तोड़ निकाल ही लिया। प्रदूषण की रोकथाम के लिए दोनों राज्यों का जोर यातायात नियंत्रण के साथ ही पुराने वाहन बंद कर सीएनजी वाहनों पर रहेगा। अंतरराज्यीय बस सेवा भी सीएनजी होगी, रोडवेज की पांच सौ नई बसें सीएनजी आएंगी। वाहनों का दबाव दिल्ली में कम करने के लिए बाईपास का ज्यादा प्रयोग होगा।
गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर में फैले प्रदूषण पर बातचीत करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा सीएम खट्टर से मिलने पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलकर केजरीवाल हरियाणा सचिवालय भवन पहुंचे, जहां सीएम खट्टर ने गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। वहीं जैसे ही केजरीवाल मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे तो विरोध का सामना करना पड़ा।

अकालियों ने काली झंडियां दिखाई
सीएम खट्टर के साथ केजरीवाल
केजरीवाल के आने की खबर मिलते ही शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए और विरोधी नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को काली झंडियां दिखाईं। बता दें कि प्रदूषण के मुद्दे पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में राजनीति गर्माई हुई है और तीनों प्रदेश की सरकारे एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
केजरीवाल ने प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को ठहराया था। यह सुनकर पंजाब और हरियाणा के नेता भड़क गए और उन्होंने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने तो ये तक कह दिया था कि केजरीवाल पूरे साल प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ नहीं करते हैं, लेकिन जब किसानों की कटाई का समय आता है तो उन्हें प्रदूषण की याद आ जाती है।