फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM arvind kejriwal alleges PMO was watching him with cameras in Tihar Jail

केंद्र पर केजरीवाल का बड़ा हमला: दिल्ली के सीएम का आरोप-तिहाड़ में पीएमओ मुझ पर कैमरों से रखता था नजर

Sat, 18 May 2024 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 09:58 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में बंद थे। उन्हें अंतरिम जमानत मिली हुई है। प्रचार के लिए वे अमृतसर दौरे पर थे।

विज्ञापन
Delhi CM arvind kejriwal alleges PMO was watching him with cameras in Tihar Jail
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अमृतसर में एक जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि तिहाड़ जेल में उनके ऊपर 24 घंटे सीसीटीवी से नजर रखी जाती थी। इसके लिए केंद्र सरकार ने 13 अधिकारियों को तैनात किया था। जेल के अंदर उनकी एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जाती थी। एक कैमरे के माध्यम से उनकी सारी गतिविधि प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ जुड़ी रही थी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुझे जेल के अंदर भी झुकाने व तोड़ने की कोशिश की। जब भगवंत मान मुलाकात करने आते थे तो उनके साथ जाली वाली खिड़की से बात करवाई जाती थी, जबकि जेल मैनुअल के अनुसार उनकी बातचीत जेल अधिकारी कमरे में अपने सामने करवा सकते थे। एक साजिश के तहत उनको शुगर पर कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन भी नहीं लेने दिया गया।
विज्ञापन


रामतीर्थ में माथा टेकने के बाद केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले बुधवार की देर रात्रि मान ने पार्टी के अलग-अलग उम्मीदवारों के साथ बातचीत की और उनको मैदान में डटे रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed