फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal will be visiting Jalandhar tomorrow

पंजाब: कल जालंधर आएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, श्री देवी तालाब मंदिर भी जाएंगे

Mon, 11 Oct 2021 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Oct 2021 05:34 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल पंजाब के जालंधर का दौरा करेंगे। वह पंजाब की समृद्धि के लिए श्री देवी तालाब मंदिर में प्रार्थना भी करेंगे। यह जानकारी  आप के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने दी।

विज्ञापन
Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal will be visiting Jalandhar tomorrow
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को फिर पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे दोपहर 2.50 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद शाम करीब छह बजे जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर जाएंगे। यहां केजरीवाल मां दुर्गा जी के जागरण में शामिल होंगे। केजरीवाल का 15 दिन में यह दूसरा दौरा है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को केजरीवाल के दौरे की जानकारी देते हुए पंजाब मामलों के सह-प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने बताया कि दोआबा की सरजमीं पर जालंधर स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर की मान्यता जगजाहिर है। वहां माता रानी के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन


इस कारण नवरात्र के पावन पर्व पर अरविंद केजरीवाल मंदिर में अमन-प्यार, आपसी भाईचारे की मजबूती और खुशहाल पंजाब के लिए प्रार्थना करेंगे। चड्ढा ने बताया कि फिलहाल केजरीवाल का मंदिर आगमन तय हुआ है। इसके अलावा यदि कार्यक्रम तय किए जाएंगे तो उनकी जानकारी भी समय रहते साझा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना और अमृतसर का दौरा कर चुके हैं। लुधियाना दौरे के समय केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी थी। केजरीवाल ने घोषणा की थी कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। 


अरविंद केजरीवाल के वादे
  • सारी दवाइयां और सभी टेस्ट समेत इलाज मुफ्त किया जाएगा
  • हर व्यति को हेल्थ कार्ड देंगे जिसमें उसकी हर जानकरी दर्ज होगी
  • 16000 मोहला क्लीनिक खोले जाएंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा
  • सरकारी अस्पताल को ठीक किया जायगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोले जाएंगे
  • किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर पूरा इलाज सरकार करवाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed