फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CBI caught Dehradun police sub-inspector taking one lakh bribes

दिल्ली सीबीआई ने देहरादून पुलिस के उपनिरीक्षक को एक लाख रिश्वत लेते पकड़ा

Sun, 21 Mar 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi CBI caught Dehradun police sub-inspector taking one lakh bribes
चंडीगढ़। देहरादून के कैंट थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को सीबीआई दिल्ली की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने उपनिरीक्षक के देहरादून स्थित घर पर छापा मारा। चंडीगढ़ से सीबीआई की टीम आरोपी उपनिरीक्षक को लेकर देहरादून रवाना हो गई है। देहरादून स्थित घर से सीबीआई की टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। सीबीआई की टीम उपनिरीक्षक से देहरादून पहुंचकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, कैंट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हमेत खंडूरी चंडीगढ़ के एक टैक्सी संचालक से किसी काम के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी पहली किस्त के एक लाख रुपये और दूसरी किस्त के 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। टैक्सी संचालक ने दिल्ली सीबीआई को इसकी शिकायत दे दी। दिल्ली सीबीआई के कहने पर टैक्सी संचालक ने पहली किस्त की के एक लाख रुपये लेने के लिए पुलिसकर्मी को चंडीगढ़ बुलाया। सीबीआई व टैक्सी संचालक के जाल में उपनिरीक्षक फंस गया और सीबीआई ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। देहरादून के कैंट थाने में उपनिरीक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed