फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delegation of Sarv Khap Panchayat reached office of DGP Chandigarh in matter of junior women coach molestation

Chandigarh: डीजीपी से मिला सर्व खाप पंचायत प्रतिनिधिमंडल, संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

Tue, 24 Jan 2023 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 01:59 PM IST
सार

जूनियर महिला कोच के पिता ने कहा कि हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिले थे, जहा पर हमने मुख्यमंत्री द्वारा बिटिया के बयानों को अनर्गल कहने का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री साफ मुकर गए उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने नही बोला है।

विज्ञापन
Delegation of Sarv Khap Panchayat reached office of DGP Chandigarh in matter of junior women coach molestation
डीजीपी से मिलने पहुंचे खाप प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाप प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सरकार को चेताया कि महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी राज्यमंत्री संदीप सिंह को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है कि जांच चल रही है और आरोपी को तिरंगा फहराने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


खाप पंचायत और भाकियू इसका विरोध करती है। 26 जनवरी को भी मंत्री का खुलकर विरोध करेंगे। इससे पहले धनखड़ खाप के प्रधान युद्धवीर धनखड़, कादियान खाप के प्रधान बिल्लू समेत वीरेंद्र डागर व महिला कोच के पिता ने चंडीगढ़ के डीजीपी परवीर रंजन से मुलाकात की और मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 25 दिन बीत जाने पर भी मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाए। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि एसआईटी की जल्द ही एसआईटी की रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे। बेटी को धमकियां मिल रही है, इसलिए सुरक्षा मुहैया कराए, ताकि मामले को प्रभावित न किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed