फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delegation from Japan visited kali Bein in Kapurthala

Punjab: पवित्र काली बेईं पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल, चार घंटे किया पाठ, कहा-बाबा नानक की धरती पर आना सौभाग्य

Wed, 16 Aug 2023 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 10:18 AM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल में शामिल मेगनमी मुरामात्सू ने कहा कि वे प्रतिनिधिमंडल के साथ कई देशों का दौरा कर चुकी हैं। लेकिन पवित्र बेईं के तट पर आकर जो शांति और प्रकृति का नजारा देखा वह बहुत अनोखा था।
 

विज्ञापन
Delegation from Japan visited kali Bein in Kapurthala
काली बेईं पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जापान के 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श बेईं के दर्शन किए और इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। जब जापानी प्रतिनिधिमंडल को इस ऐतिहासिक स्थल पर 23 साल पहले बड़े पैमाने पर प्रदूषण के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल इस बात से भी आश्चर्यचकित था कि कैसे पंजाब के लोगों ने मृत नदी को पुनर्जीवित किया और पंजाब में पर्यावरण के बारे में एक बड़ी जागरूकता पैदा की। प्रतिनिधिमंडल ने पवित्र बेईं किनारे चार घंटे तक रुककर सिख इतिहास, निर्मला पंथ और पानी के प्राकृतिक स्रोतों के बारे में जानकारी हासिल की। जापानी प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐसी बहादुरी को सलाम: नीचे लगी थी आग, 90 फुट ऊपर लहरा रहा था तिरंगा, ASI ने जान की परवाह किए बिना उतारा
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास की जानकारी रखने वाले जापानी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जापान अगस्त के महीने को कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उसके दो बड़े शहरों नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए गए थे। इन बमों ने भारी तबाही मचाई। 


उन्होंने कहा कि बाबा नानक की धरती सुल्तानपुर लोधी आकर उन्हें खुशी हो रही है कि यहीं से पूरी दुनिया को सबकी भलाई का संदेश दिया गया। पंजाब उसी संदेश का पालन कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए संत सुखजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इसीलिए पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल बाढ़ के दौरान टूटे बांधों की मरम्मत में दिन-रात लगे हुए हैं।

बेईं के किनारे किया पाठ और कीर्तन
योगी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में यह जत्था निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचा। यहां उन्होंने बेईं के किनारे पर पाठ और कीर्तन किया। इसके बाद योगी अमनदीप ने समूह को बेईं के इतिहास और संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संत सीचेवाल जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए प्रकृति संरक्षण से यहां आकर आध्यात्मिकता का अनुभव होता है। इसके बाद आए हुए समूह को सम्मानित किया गया। इस समूह ने पवित्र बेईं के दर्शन से पहले गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में भी माथा टेका। इस समूह में इजुमी यानोगिमोटो, मेगनिमी मुरामात्सु, मिनामी उताके, चिसा त्सुमागिमा, मेसाई नाबेटा और मंसूरी सोगाहारा शामिल थे। इस मौके पर सुरजीत सिंह शंटी, दिलराज कौर, बलदेव सिंह, निधि कौर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed