फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delay in joining of clerks in Haryana

हरियाणा: लिपिकों के पद भरने में अफसर बने रोड़ा, एचएसएससी को खाली पदों का नहीं सौंपा ब्योरा, भटक रहे 1432 युवा

Sun, 17 Oct 2021 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 08:02 PM IST
सार

हरियाणा में 1432 युवा लिपिक के पदों पर ज्वाइन करने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को विभाग, बोर्ड-निगम खाली पदों का ब्योरा ही नहीं सौंप रहे। वहीं मुख्य सचिव ने आयोग से 19 अक्तूबर तक खाली पदों का ब्योरा भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Delay in joining of clerks in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों में लिपिकों के खाली पद भरने में अफसरशाही रोड़ा बनी हुई है। लिपिक भर्ती की प्रतीक्षा सूची में शामिल 1432 युवा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार इन्हें जल्द ज्वाइन कराना चाहती है लेकिन विभाग, बोर्ड-निगम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को खाली पदों का ब्योरा ही नहीं सौंप रहे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्होंने 19 अक्तूबर तक हर हाल में आयोग को खाली पदों की जानकारी विशेष संदेशवाहक के जरिये भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि आदेश को गंभीरता से न लेने वाले अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में पुलिस को निहंगों की धमकी, एचएयू के वैज्ञानिकों ने बनाया ई–ट्रैक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार मार्च से लिपिकों के खाली पद की जानकारी आयोग को बार-बार भेजने के निर्देश दे रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का इंतजार बढ़ रहा है। मई 2019 में विज्ञापित लिपिक भर्ती की प्रतीक्षा सूची में शामिल 1432 युवा मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व आयोग के चेयरमैन से नियुक्तियों की अनेक बार गुहार लगा चुके हैं। 

लिपिक भर्ती परीक्षा की वैद्यता तीन सितंबर को समाप्त हो गई थी, जिसे सरकार को दो माह के लिए बढ़ाना पड़ा है। एचएसएससी चेयरमैन भोपाल सिंह ने कहा कि विभागों की तरफ से लिपिकों के खाली पदों की सूची मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग स्तर पर कोई देरी नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed