फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delay in becoming a mother can make a child a heart patient

Advice : मां बनने में देरी बच्चे को बना सकती है हृदय रोगी, अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा- सही उम्र में जरूरी है शादी

Sun, 27 Aug 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 05:24 AM IST
सार

अमेरिका के यूटी साउथ वेस्टर्न मेडिकल सेंटर के एक्स-विवो लंग परफ्यूजन के सर्जिकल डायरेक्टर डॉ. जॉन म्यूरल ने यह जानकारी यहां सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक कार्डियक क्रिटिकल केयर (एसपीसीसीसी) के सम्मेलन में दी। 

विज्ञापन
Delay in becoming a mother can make a child a heart patient
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

जन्मजात हृदय रोग के 50% मामलों में कारण का पता नहीं चलता। मां बनने में देरी जन्मजात हृदय रोग के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार है, क्योंकि इससे खतरा काफी बढ़ जाता है। सही उम्र में शादी, फिर संतान सुख बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

  
अमेरिका के यूटी साउथ वेस्टर्न मेडिकल सेंटर के एक्स-विवो लंग परफ्यूजन के सर्जिकल डायरेक्टर डॉ. जॉन म्यूरल ने यह जानकारी यहां सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक कार्डियक क्रिटिकल केयर (एसपीसीसीसी) के सम्मेलन में दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया, अमेरिका में भी जन्मजात हृदयरोग के मामले भारत के बराबर ही हैं, लेकिन वहां गर्भावस्था के दौरान 90% मामलों में पता चल जाता है, जिससे समय रहते इलाज से बच्चों की मौत को नियंत्रित करने में सफलता मिल जाती है। उन्होंने बताया, गर्भधारण के 18 से 22वें दिन के बीच हृदय का निर्माण शुरू हाेता है। चार हफ्ते में भ्रूण में धड़कन शुरू हो जाती है। करीब 9 हफ्ते में हृदय विकसित हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल में छेद की समस्या सर्वाधिक
जन्मजात हृदयरोग में कई तरह की समस्याएं होती हैं, लेकिन सबसे सामान्य दिल में छेद होना है। रक्तसंचार की प्रक्रिया बाधित होती है। फेफड़े में सही ढंग से खून नहीं पहुंचता। 

  • डॉ. जॉन म्यूरल ने कहा कि पेटेंट डक्शन आर्टिरियोसिस नली का बंद न होना भी समस्या है। मां के गर्भ से बाहर निकलने के बाद बच्चे के हृदय में पाई जाने वाली यह नली खुद बंद हो जाती है। ऐसा न होने पर हृदय ठीक तरह से काम नहीं करता।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed