{"_id":"6287b3b7303ec1634f612695","slug":"defence-minister-will-come-in-khelo-india-2021-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India 2021: प्रधानमंत्री नहीं, रक्षा मंत्री आएंगे, चार से 13 जून तक हरियाणा में आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India 2021: प्रधानमंत्री नहीं, रक्षा मंत्री आएंगे, चार से 13 जून तक हरियाणा में आयोजन
Fri, 20 May 2022 09:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 May 2022 09:01 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि 24 मई को करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती मनाने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 14 जून को संत कबीरदास जयंती के अवसर पर भी इसी तरह का एक और समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा 4 से 13 जून तक होने वाले खेलो इंडिया-2021 प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया गया है लेकिन उनकी आने की संभावना कम है। उनके स्थान पर रक्षा मंत्री या फिर कोई अन्य मंत्री आ सकते हैं। खेलों के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसमें 8500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
महर्षि कश्यप और संत कबीर जयंती पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 मई को करनाल में महर्षि कश्यप की जयंती मनाने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 14 जून को संत कबीरदास जयंती के अवसर पर भी इसी तरह का एक और समारोह आयोजित किया जाएगा। अन्य महापुरुषों के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे, ताकि उनकी जयंती आदि को भी प्रदेश सरकार अपने स्तर पर मना सके।
विज्ञापन
पेंशन: वोटर कार्ड की तिथि को फाइनल मान लिया
मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन को लेकर कहा कि पुराने वोटर कार्ड पर लिखी जन्मतिथि को ही फाइनल मान लिया गया है। जिनके पास यह नहीं है, उनका बोर्ड के माध्यम से मेडिकल कराया जाता है। भविष्य में 60 साल का होने से एक माह पहले ही कर्मचारी घर पहुंचेंगे और पेंशन के लिए पूछेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 23 हजार बुजुर्गों के घर कर्मचारी जा चुके हैं, अच्छी बात ये है कि इनमें से 700 ने बुढ़ाना पेंशन लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन