फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence Minister Rajnath Singh To Inaugurate First IAF Heritage Centre In Chandigarh Today

Chandigarh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ में, वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का करेंगे उद्घाटन

Mon, 08 May 2023 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 May 2023 01:05 AM IST
सार

कार्यक्रम खत्म होने के बाद राजनाथ सिंह पंजाब राजभवन जाएंगे, जहां उनके लिए लंच की व्यवस्था की गई है। इसके बाद करीब तीन बजे रक्षा मंत्री रायपुरकलां जाएंगे। वहां गोशाला का उद्घाटन कार्यक्रम है। वहीं पर राजनाथ सिंह दो हॉस्टल के निर्माण का नींव पत्थर रखेंगे।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh To Inaugurate First IAF Heritage Centre In Chandigarh Today
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में होंगे। वह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायुसेना के पहले विरासत केंद्र और रायपुर कलां में गोशाला का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और पीजीजीसी-46 में कुल करीब 60 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हॉस्टल का नींव पत्थर भी रखेंगे।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह सुबह करीब 10:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह वहां से सीधे सेक्टर-18 स्थित वायुसेना के विरासत केंद्र रवाना होंगे। सेक्टर-18 में रक्षा मंत्री करीब पौने दो घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह विरासत केंद्र के उद्घाटन के साथ पार्किंग एरिया में स्थापित किए गए मिग-21 के कॉकपिट में बैठकर जायजा लेंगे। साथ ही हेरिटेज म्यूजियम, लॉन एरिया में बनाए गए सोवेनियर शॉप का भी दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म होने के बाद राजनाथ सिंह पंजाब राजभवन जाएंगे, जहां उनके लिए लंच की व्यवस्था की गई है। इसके बाद करीब तीन बजे रक्षा मंत्री रायपुरकलां जाएंगे। वहां गोशाला का उद्घाटन कार्यक्रम है। वहीं पर राजनाथ सिंह दो हॉस्टल के निर्माण का नींव पत्थर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Defence Minister Rajnath Singh To Inaugurate First IAF Heritage Centre In Chandigarh Today
चंडीगढ़ में गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बना वायुसेना का पहला विरासत केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कई रास्ते रहेंगे बंद
रक्षामंत्री की यात्रा के चलते यातायात पुलिस ने कुछ रूट में बदलाव किए हैं और आम लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। रक्षामंत्री के आगमन के दौरान कुछ सड़कों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने शहरवासियों को इन सड़कों पर सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक न गुजरने और वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई है। इनमें दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट, पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रिब्यून चौक, आयरन मार्केट लाइट प्वाइंट, न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20-21-33-34) मध्य मार्ग पर एपी चौक (सेक्टर 7-8-18-19), प्रेस लाइट प्वाइंट (सेक्टर 8-9-17-18), मटका चौक (सेक्टर 8-9-17-18) समेत 17-18 लाइट प्वाइंट और सेक्टर 8 गुरुद्वारा तक का रूट निर्धारित है।

रक्षामंत्री के दौरे को देखते हुए कई दिनों से गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के आसपास के इलाकों में साफ सफाई का काम चल रहा था। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारी सड़क व डिवाइडर आदि की सफाई और पेंट का काम करते हुए नजर आए।

चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने लोगों को कहा है कि वह यातायात पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को भी रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए चेक करते रहें। वहीं यातायात पुलिस ने रक्षामंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले अफसरों, मेहमानों और मीडिया समेत अन्य लोगों को अपने वाहन पार्किंग वाली जगह पर खड़े करने को कहा है। वहीं लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि अपने वाहन नो पार्किंग में खड़े न करें अन्यथा उसे उठा लिया जाएगा।

Defence Minister Rajnath Singh To Inaugurate First IAF Heritage Centre In Chandigarh Today
चंडीगढ़ में बना वायुसेना का पहला विरासत केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

पेक में 39 करोड़ की लागत से बनेगा छह मंजिला छात्रावास
रक्षामंत्री सोमवार को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 39 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले छात्रावास का नींव पत्थर रखेंगे। यह मौजूदा कुरुक्षेत्र छात्रावास के साथ ही तैयार होगा। करीब एक लाख 29 हजार वर्ग फुट में बनने वाले बनने वाला यह हॉस्टल छह मंजिला होगा। इसमें 350 से ज्यादा कमरे होंगे। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, डेढ़ साल के अंदर इस छात्रावास को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले काफी समय से पेक में नए छात्रावास की मांग हो रही थी।

पीजीजीसी-46 की वर्षों पुरानी छात्रावास की मांग भी होगी पूरी
पीजीजीसी-46 की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। सोमवार को रक्षामंत्री कॉलेज के पहले छात्रावास की इमारत का नींव पत्थर रखेंगे। यूटी प्रशासन करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से पीजीजीसी-46 में छात्रावास बनाने जा रहा है। इस छात्रावास में मुख्य रूप से दो ब्लॉक होंगे, जिसमें से एक लड़कों और दूसरा लड़कियों के लिए होगा। 

चार मंजिला छात्रावास सभी सुविधाओं से लैस होगा। यहां लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग कॉमन रूम और किचन की सुविधा भी दी जाएगी। इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के अनुसार छात्रावास में 138 लड़के और 138 लड़कियों को कमरा अलॉट किया जा सकेगा। इसका निर्माण कार्य एक साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed