फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence Minister Rajnath Singh said in Chandigarh India is no longer weak

Chandigarh News: राजनाथ सिंह बोले- भारत अब कमजोर नहीं रहा, हर बात दुनिया कान खोलकर सुनती है

Mon, 08 May 2023 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 May 2023 09:54 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है, क्योंकि दुनिया में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपनी राजनीतिक अवधारणा के अनुरूप चलती है। हमने जो कहा वही किया है, हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh said in Chandigarh India is no longer weak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर नहीं रहा... ताकतवर बन गया है। अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भारत अगर कुछ कहता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है, क्योंकि दुनिया में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपनी राजनीतिक अवधारणा के अनुरूप चलती है। हमने जो कहा वही किया है, हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। 

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता राजनीतिक सोच और विचारधारा से जुड़े हैं। उन्होंने यह बात चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता भी की।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, मनोनीत पार्षद, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठ-विभाग संयोजक उपस्थित रहे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया, जबकि मेयर अनूप गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बनेगा देश का पहला सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी (सीईएनसीओपीएस) की आधारशिला सोमवार को सेक्टर-18ए स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में रखी। यह छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर 88 करोड़ खर्च होंगे। इसके बनने से चंडीगढ़ पुलिस समेत अन्य राज्यों को जटिल साइबर अपराध सुलझाने और साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसमें डाटा एनालेटिक्स एंड प्रिडिक्टव पुलिसिंग, एविडेंस कलेक्शन एंड एडवांस्ड फॉरेंसिक्स, साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन, सोशल मीडिया एनालेटिक्स एंड सिटिजन आउटरीच की सुविधा होगी।

इस मौके पर यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, सांसद किरण खेर और डीजीपी प्रवीर रंजन समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे। सीईएनसीओपीएस प्रोजेक्ट का काम डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) को दिया गया है। यह प्रोजेक्ट साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रेन स्कीम के तहत शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed