फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   defence minister inaugurates atal setu pul in pathankot

रक्षामंत्री ने राज्य को समर्पित किया अटल सेतु पुल

Thu, 24 Dec 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 24 Dec 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
defence minister inaugurates  atal setu pul in pathankot

बसोहली में रावी दरिया व रणजीत सागर डैम के पास 200 करोड़ की लागत से बनाए गए केबल पुल का उद्घाटन वीरवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने किया।

विज्ञापन


इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पुल जहां आम लोगों के लिए वरदान साबित होगा, वहीं देश की रक्षा में अहम योगदान देगा और आर्मी को उधमपुर जाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को समर्पित यह अटल सेतु लोगों की आपसी दूरियां कम करेगा तथा इससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा जतिंद्र सिंह ने कहा कि यह देश का चौथा पुल है जो हावड़ा की तर्ज पर आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि पुल के शुरू होने से उनका लोगों से किया वायदा पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बसोहली-बनी-भदरवाह-किश्तवाड-आनंतनाग-श्रीनगर रूट चल पड़ा है। यह पुल पांच वर्ष में बनकर तैयार हुआ है। इसका पूरा भार विशेष प्रकार की तारों पर डाला गया है। इसमें दरिया में कोई भी पिल्लर नहीं डाला गया है। पुल का निर्माण करने वाले इंजीनियर पंकज कुमार ने बताया कि यह पुल 592 मीटर लंबा है तथा 13.50 मीटर चौड़ा है।


पुल पर वाहनों के आवागमन के लिए 7.50 मीटर सड़क निर्मित की गई है व दोनों ओर 2-2 फुट फुटपाथ बनाया गया है। इसका डिजाइन आईआईटी दिल्ली के इंजीनियरों द्वारा तैयार किया गया तथा इसमें लगाई गई केबल को जापान, स्पेन से लाया गया है।

इस अवसर पर आर्मी प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, पश्चिमी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जरनल केजे सिंह, बीआरओ के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल आरएन मित्तल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed