फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepika padukone and ranveer singh reached Amritsar their first wedding anniversary

शादी की पहली सालगिरह पर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे दीपिका-रणवीर, देखें खूबसूरत फोटोज

Fri, 15 Nov 2019 06:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Nov 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone and ranveer singh reached Amritsar their first wedding anniversary
रणवीर सिंह और दीपिका। - फोटो : अमर उजाला

शादी की पहली वर्षगांठ पर देश के प्रमुख धार्मिक स्थानों में माथा टेकने के लिए धार्मिक यात्रा में निकले बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। दोनों ने सुबह सवा चार बजे घंटा घर चौक के मुख्य प्रवेश द्वार से श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियां उतर कर दोनों हाथ जोड़ कर मुख्य भवन की तरह खड़े हो गए। कुछ पल श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन को निहारा। उसके बाद दोनों ने माथा टेका और कड़ी सुरक्षा में पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। दीपिका परिक्रमा के दर्शन के दौरान हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ रही थीं। जबकि रणवीर सिंह उनका हाथ पकड़ कर श्री हरमंदिर साहिब की अलौकिक छटा को निहार रहे थे।

विज्ञापन

Deepika padukone and ranveer singh reached Amritsar their first wedding anniversary

दोनों कलाकारों ने मुख्य भवन में प्रवेश करने से पहले कड़ाह प्रसाद की देग चढ़ाई। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर सुख शांति की अरदास की। दोनों ने गुरुबाणी भी श्रवण की। रणवीर और दीपिका इस दौरान परंपरागत लुक में दिखे। 

हैवी ज्वैलरी और मरून रंग के सूट में दीपिका काफी खूबसूरत लग रहीं थी। रणवीर सिंह ने मिक्सड कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। रणवीर और दीपिका के साथ उनके परिजन भी थे। इसके बाद वे श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और वहां भी माथा टेका। वे अपने परिजनों के साथ लंगर भवन भी गए जहां परिवार के साथ उन्होंने चाय का लंगर छका। इस अवसर पर उनको सिरोपा भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed