{"_id":"58f50c194f1c1b3874471aa6","slug":"deepender-hooda-on-youths-beating-crpf-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को लात मारने वाले पत्थरबाजों को जवाब, दीपेंद्र हुड्डा ने लिया आड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को लात मारने वाले पत्थरबाजों को जवाब, दीपेंद्र हुड्डा ने लिया आड़े हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा का पत्थरबाजों को जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पत्थरबाजो ने सेना के जवानों के साथ जो किया वो जवानों ने तो बर्दास्त कर लिया, लेकिन देश इसे बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद अब भी देश का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कश्मीर में हालात बेकाबू हो चुके हैं। रोज-रोज सामने आ रही सेना के तिरस्कार से जुड़ी तस्वीरों से पूरे देश में गुस्सा है। ऐसे में सीएम महबूबा को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं।
उन्होंने मांग उठाई कि कश्मीर में बेकाबू हालात की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार तुरंत इस्तीफा दे। वे सोमवार को कलानौर में सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार से लोग पूरी तरह निराश और हताश हो चुके हैं। प्रदेश सरकार का आधे से ज्यादा कार्यकाल बीतने के बाद खुद भाजपा के विधायक ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। किसानों को फसल का सही भाव तक नहीं मिल रहा है। प्रदेश में दो वर्ष बाद चुनाव होंगे और झूठे वादों के दम पर सत्ता में आई भाजपा को जनता पूरी तरह नकार देगी।