{"_id":"68bc906d8137b347df024420","slug":"dedication-of-teachers-was-celebrated-in-gurukul-global-school-chandigarh-news-c-16-pkl1079-811456-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में मनाया गया शिक्षकों के समर्पण का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में मनाया गया शिक्षकों के समर्पण का जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों की रचनात्मकता और विद्यार्थियों को संवारने के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान किया गया।
जब शिक्षकों ने ही मंच संभाला और एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की खास बातें थीं भावपूर्ण प्रस्तुतियां, रोचक अंताक्षरी प्रतियोगिता और मजेदार टंग-ट्विस्टर गतिविधियां, जिनसे पूरे स्टाफ में उत्साह का संचार हुआ। शिक्षकों को प्रेरित करने और उनके उत्कृष्ट कार्य को सराहने हेतु स्कूल प्रबंधन की ओर से नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों जैसे बेस्ट अडॉप्शन, बेस्ट वैल्यू इन एक्शन, बेस्ट वाइब, मंथली इंसेंटिव टॉपर आदि में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती नीना सेतिया, प्रबंध निदेशक प्रवीन सेतिया एवं निदेशक देवराज सेतिया ने की। प्रधानाचार्या उर्वशी कक्कड़ ने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान कक्षा 1 से 5 के लिए तैयार की गई नवीन पुस्तक ‘स्पार्कल्स’ के रचनाकार शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।