फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree: physical education compulsory in government colleges

फरमान: सरकारी कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन अनिवार्य

Fri, 01 May 2015 11:41 AM IST
जतिन जैन/अमर उजाला, पंचकूला
जतिन जैन/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 01 May 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
decree: physical education compulsory in government colleges

जो स्टूडेंट्स अब बारहवीं पास करने वाले हैं और पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं और स्पोर्ट्स में भविष्य संवारना चाहते हैं। उनके लिए शिक्षा विभाग नई स्पोर्ट्स पॉलिसी तैयार करने वाला है।

विज्ञापन


इसकी मदद से स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ अब स्पोर्ट्स में कैरियर बनाने के लिए सभी सुविधाएं कॉलेजों में मुहैया कराई जाएंगी। सभी गवर्नमेंट कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन का विषय कंपलसरी किया जा रहा है। यह फैसला 28 अप्रैल को हुई हायर एजुकेशन विभाग की मीटिंग में लिया गया। इस दौरान विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय वर्धन ने फिजिकल एजुकेशन को हर स्टूडेंट के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि फिजिकल गतिविधियों को कॉलेजों में बढ़ावा देने के लिए नए सेशन 2015-16 में विभाग की नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2010-11 में सरकार की ओर से गवर्नमेंट कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन के विषय को बंद कर दिया गया था। विभाग की मीटिंग में सभी कॉलेज के प्रिंसिपलों और सीनियर प्रोफेसर्स की मौजूदगी में कई विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें स्पोर्ट्स को विशेष रूप से रखा गया। ट्राइसिटी में चार गर्वनमेंट कॉलेज हैं। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-14, अरुणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज कालका और गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में पढ़ने वाले हजारों स्टूडेंट्स के लिए स्पोर्ट्स की बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स की होगी नियुक्ति
फिजिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग स्पोर्ट्स का अलग से डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त करेगा। यह डिप्टी डारेक्टर स्पोर्ट्स सीनियर प्रोफेसर्स में से ही चुना जाएगा। जो सभी कॉलेजों में होने वाली स्पोर्ट्स की गतिविधियों और फिजिकल एजुकेशन की निगरानी करेगा।


प्ले ग्राउंड बनाए जाएंगे

सेशन 2015-16 में शहर के सभी कॉलेजों में नए प्ले ग्राउंड बनाए जाएंगे। पंचकूला के कॉलेजों में नए सीमेंटेड बास्केट बॉल कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट बनाए जाएंगे। स्टूडेंट्स फिजिकली फिट रहें, इसके लिए हर कॉलेज में जिम शुरू किया जाएगा। जिन कॉलेजों में जिम है, उन कॉलेजों में सुचारु रूप से जिम चले इस पर भी काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed