{"_id":"c9605a08f7859f3f63b2475300bcebda","slug":"decree-of-administration-may-stop-stockists-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का फरमान, बंद हो जाएगी आढ़तियों की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का फरमान, बंद हो जाएगी आढ़तियों की दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस रिन्यू नहीं करने के मुद्दे पर आढ़तियों और प्रशासन में जबरदस्त तनातनी है। यदि अगले तीन दिनों तक लाइसेंस रिन्यू नहीं होते हैं तो मंडी की 109 दुकानों पर ताला लग जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित मंडी में आढ़तियों के 178 में से 109 लाइसेंस 31 अप्रैल को एक्सपायर हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें नए सिरे से लाइसेंस अप्लाई करने होंगे। ऐसे में सिर्फ 68 व्यापारी ही मंडी में बच जाएंगे।
विज्ञापन
आढ़ती जहां पहले की तरह महज 100 रुपये की फीस अदा कर लाइसेंस रिन्यू करवाना चाहते हैं, वहीं प्रशासन दो प्रतिशत बैंक गारंटी जमा करवाए बिना लाइसेंस रिन्यू करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक, प्रशासन उन्हीं व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यू करेगा जो पिछले साल के टर्नओवर का दो प्रतिशत बैंक गारंटी के तौर पर जमा करवाएगा।
हालांकि, कई मीटिंग के बाद आढ़तियों के आग्रह पर मंडी के एडमिनिस्ट्रेटर और एसडीएम साउथ कशिश मित्तल ने दस्तावेज अपने पास रख लिए हैं, लेकिन लाइसेंस रिन्यू होने पर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। आढ़ती प्रशासन के इस रुख से खासे चिंतित हैं।
आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा प्रशासन: प्रधान
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिग्विजय कपूर ने बताया कि उन्हें व्यापारियों के फोन आ रहे हैं। हर कोई लाइसेंस रिन्यू नहीं होने पर चिंतित है। प्रशासन अभी तक आश्वासन ही दे रहा है।
मंगलवार को लाइसेंस एक्सपायर हो जाएंगे। इसके बावजूद प्रशासन ने प्रशासन अपना रुख स्पष्ट नहीं कर व्यापारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है।
हजारों का रोजगार छिनने का खतरा
मंडी में हजारों लोगों को रोजगार मिला है। यदि लाइसेंस रिन्यू नहीं होने के कारण एक साथ 109 दुकानें बंद हो जाएंगी तो हजारों लोगों का रोजगार छिन जाएगा। मंडी के सहारे परिवार चलाने वालों के लिए यह चिंता का विषय है।