{"_id":"73408ec5e9b5e46eaead8d744c9a5e03","slug":"decree-electricity-bill-will-decide-of-water-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान: बिजली बिल तय करेगा अब पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान: बिजली बिल तय करेगा अब पानी का बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली शहर के लोगों को अब बिजली के बिल के साथ ही पानी और सीवरेज बिल के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। लोगों को पानी के मीटर भी लगाने पड़ेंगे। मीटर रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल व इंस्टीट्यूशन में लगेंगे।
विज्ञापन
जल्दी ही शहर में वाटर मीटर पॉलिसी लागू होने जा रही है। इसे पहले ही पंजाब सरकार की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं, हाउस की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जा रहा है। पॉलिसी के मुताबिक लोगों को बिजली के हिसाब से पानी और सीवरेज के बिल की अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन
अगर किसी का बिजली बिल पांच रुपये आता है। तो उसे 50 रुपये पानी और सीवरेज बिल की अदायगी करनी होगी। एक हजार बिजली बिल आने पर सौ रुपये और पांच हजार बिजली का बिल आने पर पांच सौ रुपये पानी और सीवरेज का बिल बनेगा। यह बिल बिजली के बिल के साथ ही आएगा।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान प्राप्त होने वाली रकम बिजली विभाग नगर निगम के पास जमा कराएगा। प्रस्ताव के मुताबिक इंडस्ट्रियल यूनिट्स में मार्च 2016 तक पानी के मीटर लगाए जाएंगे।
इसके बाद रेजिडेंशियल, कामर्शियल, इंस्टीटयूशनल, होटल, मल्टीप्लेक्स में मीटर लगाए जाएंगे। हालांकि इसको लेकर भी लोगों की मिली जुली राय है।