{"_id":"576422f64f1c1b515911b718","slug":"decree-doctors-have-not-returned-from-strike-will-end-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का फरमान, हड़ताल से नहीं लौटे डॉक्टर तो खत्म होंगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का फरमान, हड़ताल से नहीं लौटे डॉक्टर तो खत्म होंगी सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने फरमान जारी करते हुए कहा कि हड़ताल से नहीं लौटे डॉक्टर तो खत्म होंगी उनकी सेवाएं। पंजाब के सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। 2015-16 के दौरान नियुक्त डॉक्टर पूरे वेतन व भत्तों की मांग को लेकर 13 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
ज्याणी ने डॉक्टरों से अपील की कि लोगों के हित को देखते हुए वे ड्यूटी पर लौटें। उन्हें नियुक्ति केविज्ञापन के हिसाब से ही वेतन व भत्ते दिए जा रहे हैं। नियुक्ति की शर्त में यह स्पष्ट किया गया था कि अगर उन्हें सारी शर्तें मंजूर हैं तो ही वे अपनी रिपोर्ट पेश करें। ज्याणी ने कहा अगर डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवाएं खत्म कर दी जाएंगी। उन्हें पंजाब में सरकारी नौकरियों केलिए हमेशा केलिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन