{"_id":"d72879ed0d520489d8b20d72204e6ebf","slug":"decree-condom-found-in-first-aid-box-of-school-bus-will-be-punished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम, प्रिंसीपल पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम, प्रिंसीपल पर जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में कंडोम मिलने का मामला सामने आया तो स्कूल प्रिंसीपल पर जुर्माना लगाया गया। बॉक्स में गर्भ निरोधक गोलियां भी मिलीं। मामला चंडीगढ़ का है।
विज्ञापन
यह फैसला विभाग ने सेफ ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी के तहत लिया है। इसकी जिम्मेदारी एसटीए (स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) को दी है। इससे पहले विभाग ने एक स्कूल बस के फर्स्ट एड बॉक्स में गर्भ निरोधक गोलियां मिलने पर बस संचालकों को हिदायत दी थी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक करीब डेढ़ माह की जांच के दौरान चार स्कूल बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में गर्भ निरोधक गोलियां और कंडोम पाए गए हैं। जिसके बाद विभाग ने जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। बुधवार कमीशन की तीन टीमों ने स्कूलों में सुरक्षा मानकों की जांच की। जिनमें कुछ छोटी मोटी खामियां पाई गईं।
विज्ञापन
देवी सिरोही, चंडीगढ़ कमीशन प्रोटेक्शन फॉर चाइल्ड राइट्स ने बताया कि अगर स्कूल बसों के फर्स्ट एड बॉक्स में गर्भ निरोधक गोलियां और कंडोम पाए गए तो दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को दी गई है।