फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision to conduct offline examination increased tension in PU student

ऑफलाइन परीक्षा कराने के निर्णय ने पीयू छात्र में बढ़ाया तनाव

Mon, 22 Nov 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Decision to conduct offline examination increased tension in PU student
चंडीगढ़। पीयू प्रशासन की ओर से ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्णय छात्रों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। वह तनाव में हैं, क्योंकि यहां आएंगे तो उनके लिए रुकने को बंदोबस्त नहीं है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफलाइन पढ़ाई में अंतर होता है, ऐसे में ऑफलाइन परीक्षाओं की कॉपियों की जांच में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस वजह से उनका परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है। यह मामला छात्र उठा रहे हैं। अधिकारियों के अलावा वह छात्र नेताओं पर भी दबाव बना रहे हैं। हालांकि पीयू प्रशासन ने अपने फैसले पर अंतिम मुहर लगाने के लिए छात्रों को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

छात्र नेता शुभम भारद्वाज का कहना है कि उनके पास हर दिन 20 से 25 कॉल छात्रों की आ रही हैं। छात्र ऑनलाइन परीक्षाएं चाहते हैं ताकि उन्हें लंबा सफर तय कर पीयू न आना पड़े। छात्रों ने यह भी कहा है कि यदि पीयू कैंपस खोल रही है तो ऑफलाइन पढ़ाई कुछ दिन करवाएं और फिर परीक्षाएं करवाएं। छात्रों के लिए रुकने का इंतजाम होना चाहिए। यही बाद छात्र नेता निखिल नरमेटा कहते हैं। उन पर भी कई छात्र दबाव बना रहे हैं। छात्र नेता का कहना है कि पीयू प्रशासन के अधिकारी छात्रों की समस्या को ध्यान में रखकर निर्णय लें अन्यथा छात्रों का परिणाम प्रभावित हो जाएगा। छात्र वर्तमान में तनाव से गुजर रहे हैं। पीयू प्रशासन ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्णय वापस लेकर छात्रों को तनावमुक्त करे ताकि वह परीक्षा की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed