फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision on HJC-BJP Coalition This Week

भाजपा- हजकां गठबंधन पर फैसला इस सप्ताह

Sat, 05 Jul 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Jul 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
Decision on HJC-BJP Coalition This Week

हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन को लेकर चल रहा संशय इस सप्ताह खत्म हो जाएगा। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने यह संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ किया है कि गठबंधन के मसले पर केंद्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा। इस सप्ताह संसदीय बोर्ड की बैठक होने की उम्मीद है,जिसमें गठबंधन पर निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान रामबिलास शर्मा ने समालखा से पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर, पूर्व विधायक एवं मंत्री रहीं शकुंतला भगवाड़िया की पुत्री नीलम भगवाड़िया, पूर्व गृह मंत्री रहे मनीराम गोदारा के पौत्र सुधीर गोदारा, सेवानिवृत्त हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस राजीव शर्मा और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी के भाई रणधीर सिंह सैनी को भाजपा में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में है। विधायक दल के नेता अनिल विज की अध्यक्षता में पार्टी आरोप पत्र तैयार कर रही है जिसे राष्ट्रपति को दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर छह प्रांतों के भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री हरियाणा के सभी क्षेत्रों में जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

5 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री राई और 7 व 8 जुलाई को मेनका गांधी महेंद्रगढ़और रोहतक का दौरा करेंगी। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली भी सदस्य हैं। उनकी व्यस्तताओं के कारण गठबंधन में निर्णय पर देरी हो रही है।


हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के शुक्रवार को दिल्ली में होने की खबर है। हजकां मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई ने कहा कि कुलदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। अभी उनकी मुलाकात नहीं हुई है। पुरानी शर्तों के मुताबिक 45-45 सीटों पर चुनाव लड़ने को हम आज भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed