फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decision of ban on MSG may cancel, says badal

हटाई जा सकती है MSG पर लगी पाबंदी : बादल

Wed, 21 Jan 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 21 Jan 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
decision of ban on MSG may cancel, says badal

डेरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि डेरा सिरसा प्रमुख की फिल्म एमएसजी पर लगाई गई पाबंदी पक्की नहीं है और इसे कभी भी हटाया जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने फिर दोहराया कि फिल्म पर रोक केंद्र सरकार की सलाह से ही लगाई गई है। इस फिल्म के रिलीज होने से प्रदेश में हालात खराब होने की आशंका थी। केंद्र और राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि इस फिल्म के रिलीज होने से कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसलिए केंद्र सरकार से एडवाइजरी मिलने के बाद फिल्म पर पाबंदी लगाई गई। मुख्यमंत्री मंगलवार को बठिंडा—बादल रोड पर स्थित मेरिटोरियस स्कूल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ को हटाने के बारे में मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि उनका इस मुद्दे के साथ कोई संबंध नहीं है, किसी भी जत्थेदार को हटाना और नियुक्त करना एसजीपीसी का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को नितिन गडकरी के बठिंडा दौरे के दौरान निजी ट्रांसपोटरों द्वारा बसें न देने के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जालंधर के ईडी अधिकारी निरंजन सिंह के तबादले के बारे में कहा कि इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है। यह ईडी हेडक्वार्टर द्वारा किया गया है।

दिल्ली चुनाव के सवाल पर साधी चुप्पी

decision of ban on MSG may cancel, says badal

दिल्ली चुनाव में अकाली दल को मिलने वाली सीटों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने ‘पता नहीं’ कहकर पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जएगा।

वहीं राज्यपाल के साथ कल इन चुनाव संबंधी बैठक रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है और अकाली भाजपा गठबंधन हमेशा कायम रहेगा। नशा छुड़ाओ केंद्र बठिंडा में तैनात डॉ. निधि गुप्ता द्वारा नौकरी छोड़ने की अटकलों पर सीएम ने कहा कि इस बाबत उनकी हेल्थ सचिव से बातचीत जारी है और इस केंद्र में जल्द ही निधि गुप्ता के साथ अन्य डॉक्टर तैनात किए जाएंगे।

हरियाणा में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी स्वाइन फ्लू होने के आसार पर बादल ने कहा कि इसके लिए पूरे राज्य में सेहत विभाग पूरी तरह से चौकस है और बीमारी से निपटने के प्रयास जारी हैं।

इस दौरान सवाल पूछा गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी आने से राज्य सरकार के राजस्व को सीधा नुकसान हो रहा है तो क्या कराधान विभाग वैट दरें बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

इस बारे में सीएम बादल ने कोई जवाब नहीं दिया। इस मौके पर स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी केजीएस चीमा, पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़महमन, डिप्टी कमिश्नर बसंत गर्ग, एसएसपी इंद्र मोहन सिंह भट्टी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed