फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decaying government schools in Punjab: high court Rigorous

खस्ताहाल सरकारी स्कूलों पर सरकार को फटकार

Fri, 25 Apr 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Apr 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Decaying government schools in Punjab: high court Rigorous

पंजाब के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों के हालात बहुत निराशाजनक है। पंजाब सरकार ने इस मामले में अगर सुधार के उपाय नहीं किए तो हाईकोर्ट को इस मामले में कठोर फैसला लेना पड़ेगा।

अधिवक्ता एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर पंजाब के सरकारी स्कूलों के अनेक जर्जर और असुरक्षित क्लास रूम गिराने की मांग की है। याचिका में सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अदालत में शपथ पत्र दाखिल किया। शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव अंजली भावरा की ओर से दाखिल शपथ पत्र में कहा गया कि पंजाब में मौजूद अधिकतर असुरक्षित क्लास रूम का दोबारा निर्माण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सरकार के इस शपथ पत्र का खंडन करते हुए याचिका कर्ता ने अदालत से कहा कि उन्होंने स्वयं तीन जिलों के 14 सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया है।

यह स्कूल एसएएस नगर, एसबीएस नगर और लुधियाना में हैं। याचिकाकर्ता ने ऐसे स्कूलों की फोटो भी कोर्ट में पेश की। सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से दिए चित्रों से स्थिति स्पष्ट है। इस मामले में बेंच ने पंजाब सरकार को एक अगस्त तक अनुपालना रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed