{"_id":"4eacc74ec738034b9b9e8f0e4d839480","slug":"death-of-seven-year-old-elephant-in-chhatbir-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ जू में सबको रुला गया 7 साल की हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ जू में सबको रुला गया 7 साल की हाथी
अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 11 Nov 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतबीड़ चिड़ियाघर में रविवार को सात साल के हाथी राजवीर की अचानक मौत हो गई। राजवीर की अचानक मौत से चिड़ियाघर के कर्मचारी एवं अधिकारी सदमे में हैं।
हाथी राजवीर कल तक बिलकुल ठीक ठाक था। खा पी भी रहा था। उसकी मौत से सबसे बुरा हाल उसके महावत का है। चिड़ियाघर के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि राजवीर का जन्म इसी चिड़ियाघर में हुआ था।
वह अच्छा भला था। रात को उसने ठीक भोजन किया। चौकीदार ने उन्हें बताया कि सुबह 5 बजे तक राजवीर बिलकुल ठीक ठाक था, लेकिन सुबह करीब 8 बजे उसने राजवीर को लेटा हुआ पाया। तुरंत महावत को सूचना दी गई।
महावत ने उन्हें बताया कि राजवीर की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छतबीड़ में डाक्टरों की टीम ने राजवीर का पोस्टमार्टम किया। अभी तक मौत का कारण अटैक लग रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा हाथी के मुख्य अंगों को पोस्टमार्टम के लिए जीएडीवीएसयू लुधियाना भेज दिया गया है। वहां की रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।